फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There is a wave of happiness among the BJP people on Bhupendra Chaudhary becoming the state president.

भूपेंद्र चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
There is a wave of happiness among the BJP people on Bhupendra Chaudhary becoming the state president.
भाजपाइयों ने कैबिनेट मंत्री भूपेेंद्र चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा का जनाधार तेजी से प्रदेश में बढ़ेगा।
विज्ञापन

जोया रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री पंचायती राज को राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला अध्यक्ष डॉ.ऋषिपाल नागर के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि चौधरी भूपेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश की बागडोर मिलने पर उत्तर प्रदेश में भाजपा का आधार बढ़ेगा। उनका पूरे प्रदेश में संगठन पर मजबूत पकड़ है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से उत्तर प्रदेश में हर्ष का वातावरण है। उन्होंने कहा कि वह संगठन के जुड़े व्यक्ति रहे हैं। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता उनसे पहले से ही जुड़ा है।
विज्ञापन

इस दौरान पूरन सिंह सैनी, राकेश वर्मा, चंद्रभान भाटी, रमेश कलाल, अनुज औलख, एनके गर्ग, दिवाकर शर्मा, चौधरी युद्धवीर सिंह, नरेंद्र धारीवाल आदि मौजूद रहे। सभासद प्रतीक शर्मा ने मोहल्ला मंडी चौक स्थित अपने कार्यालय पर शीर्ष नेतृत्व द्वारा चौधरी भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जमकर आतिशबाजी की गई। मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया। इस दौरान तमाम भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। मनोज वर्मा के प्रतिष्ठान पर भी मिठाई वितरण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान राजीव चौहान, राकेश वर्मा,सीमा रायजादा, मुकेश सक्सेना, राजेश आर्य, अमित रस्तोगी, विकास योगी,नितिन शर्मा, गुफरान नकवी, विशाल, गौरव वर्मा, आलोक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर केएस सैनी के नेतृत्व में कुमार नर्सिंग होम पर कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मिठाई वितरण कर एक दूसरे को बधाई दी गई। इस दौरान कमलेश सैनी, अजय चौहान, रमेश कुमार, मनोज विश्नोई, लेखराज सैनी, विजय पंवार, डाक्टर राजवीर सिंह, तिलक राज चौहान, रामअवतार कपासिया, उषा शर्मा, सीमा रायजादा, मिथिलेश सैनी, गुड्डू चौहान, महिपाल सिंह गुर्जर, एनके गर्ग आदि मौजूद रहे।

महात्मा ज्योतिबा फुले चौक पर निवर्तमान प्रत्याशी राम सिंह सैनी के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी, प्रेम सिंह सैनी, विकास सारस्वत, अमित रस्तौगी, प्रखर चौहान, सौरभ लाठे, दीपक रघुवंशी, अनुज राणा, मोनू यादव, राजेश आर्य, मुकेश सक्सेना, जोगिंद्र सैनी, सीमा रायजादा, मनोज वर्मा, शरद गर्ग, रमेश रामहठ, विनोद सैनी, आदेश सैनी, मिक्की नकवी, विशाल देव, मुकेश सिद्धू, फरान अख्तर, यशपाल सैनी, मनोज जोशी, विनोद गोले, प्रशांत कुमार, महिपाल सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे। उधर नौगांवा सादात में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह को भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और बधाई दी। कताई मिल पर भाजपा रजबपुर मंडल अध्यक्ष रामनिवास गोला के प्रतिष्ठान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान मुख्य रूप से डॉक्टर संजीव कुमार पाल, सचिन कुमार पाल, अकरम सलमानी, सुभाष सैनी, रिंकू सैनी, कपिल सैनी, अंकित जाटव, अमित चंद प्रजापति, प्रियांशु गोला, शिवम सैनी, कामेश्वर प्रसाद गोला, राजपाल सिंह, अरविंद चौहान, राम अवतार सैनी, सचिन शर्मा, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed