फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There is a scuffle in trains, passengers are unable to find seats.

Amroha News: ट्रेनों में मारामारी, यात्रियों को नहीं मिल रही सीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
There is a scuffle in trains, passengers are unable to find seats.
अमरोहा। होली को लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़ रही है। यात्रियों को सीट नहीं मिल रही। लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षण की लंबी वेटिंग है। जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। 28 फरवरी और एक मार्च से लोग अपने घरों को जाना शुरु कर देते है। आज से होली स्पेशल ट्रेन चलेगी। जिससे लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

बिहार और पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में ज्यादातर भीड़ रहती है। तो कुछ लोग दिल्ली, मेरठ की तरफ भी जाते हैं। एक मार्च का रविवार है और सोमवार को अवकाश है। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को होली है। अधिकांश लोग तो 28 फरवरी को ही अपने घरों को जाना शुरु कर देंगे लेकिन सबसे बड़ी समस्या यात्रियों के सामने ट्रेनों में आरक्षण की आ रही है। अधिकांश ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो गया है। आरक्षण वेटिंग लंबी हो चुकी है और सामान्य डिब्बों में भी भारी भीड़ देखी जा रही है। यात्रियों को सफर के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में भी भीड़ देखने को मिली। ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों में मारामारी रही। अवध असम और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस समेत दूसरी ट्रेनों में आरक्षण नहीं है। यह ट्रेन फुल चल रही हैं। त्योहार के दौरान जनरल डिब्बों में तो यात्रा करना किसी संघर्ष से कम नहीं है। हालांकि रेलवे ने 27 फरवरी से तिलकब्रिज से लेकर मुरादाबाद तक होली स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है। यह ट्रेन कल यानी शुक्रवार को दोपहर में अमरोहा आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक जीआर मीना ने बताया कि ट्रेनों में आरक्षण के लिए लोग कई माह पहले से ही करा लेते हैं। तत्काल में भी आरक्षण की व्यवस्था रहती है। यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed