फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There is a risk of dengue spreading in the rainy season, symptoms are visible in fever patients

Amroha News: बरसात में डेंगू पनपने का खतरा, बुखार के मरीजों में दिख रहे लक्षण

Wed, 09 Jul 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 09 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
There is a risk of dengue spreading in the rainy season, symptoms are visible in fever patients
अमरोहा। बारिश का मौसम शुरू होते ही डेंगू और मलेरिया के मच्छर पर पनपने लगे हैं। पिछले कुछ दिन में अचानक बुखार के मरीजों की भी संख्या बढ़ी है। अस्पतालों में इलाज कराने पहुंच रहे बुखार पीड़ितों में डेंगू और मलेरिया के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उन्हीं लक्षणों के आधार पर मरीज को दवाई दी जा रही है। हालांकि, अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने भी डेंगू या मलेरिया के मरीज के मिलने की कोई पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। अमरोहा जिले के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बरसात में जगह-जगह बारिश का पानी भर जाता है। इसमें मच्छर पनपने लगते हैं। इन दिनों शहर से लेकर गांव तक यही हाल है। अगले कुछ सप्ताह में मच्छरों का आतंक और भी बढ़ जाएगा। वातावरण में नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव से वायरस-बैक्टीरिया का प्रकोप भी बढ़ जाता है। वातावरण में हुए बदलाव का सीधा असर हमारी इम्यूनिटी पर भारी पड़ रहा है। इससे हमारा शरीर संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है। ऐसे में अगर मच्छर काट ले, तो कई खतरनाक बीमारियां शिकार बना सकती हैं। इनसे बचने के लिए अभी से तैयारी करने की जरूरत है। बिना पंजीकरण शहर में चल रहे अस्पतालों में डेंगू आशंकितों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

झोलाछाप कर रहे इलाज
गली-मोहल्लों गांव और शहर की पाश काॅलोनियों में बुखार उल्टी-दस्त, मलेरिया, डेंगू, दाद-खाज और खुजली के अलावा सांस के गंभीर मरीजों का इलाज झोलाछाप व्यक्ति कर रहे हैं। झोलाछाप डॉक्टर लोगों की जान से जहां खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कुछ स्वास्थ्यकर्मियों की मिलीभगत से झोलाछाप लोगों ने कई बड़े हॉस्पिटल तक खोल रखे हैं। जिले में अनुमानित पांच हजार से अधिक झोलाछाप डॉक्टर हैं।
-------------------------
यह बरतें सावधानी
पूरे बदन को ढकने वाले कपड़े पहनें।
सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
घर के आसपास जलभराव नहीं होने दें, यदि हो तो मिट्टी से पाट दें।
नालियों की समय-समय पर सफाई करते रहें।
-------------
डेंगू के यह हैं लक्षण

ठंड लगने के बाद अचानक तेज बुखार चढ़ना।
सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना।
आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना, जो आंखों को दबाने या हिलाने से और बढ़ जाता है।
बहुत ज्यादा कमजोरी लगना, भूख न लगना और जी मितलाना और मुंह का स्वाद खराब होना।
गले में हल्का-सा दर्द होना।
शरीर खासकर चेहरे, गर्दन और छाती पर लाल-गुलाबी रंग के रैशेज होना।
स्किन पर गहरे नीले-काले रंग के छोटे या बड़े चकत्ते पड़ जाना।
-----------------------
डेंगू को लेकर सभी चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया गया है। अति संवेदनशील व संवेदनशील मोहल्लों और गांवों की सूची तैयार है। इन क्षेत्रों पर मलेरिया विभाग की लगातार निगाहें रहेंगी। - डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed