फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   theft

घरों में सोते रहे ग्राम प्रधान और उनके भाइयों के परिवार, चोरों ने डेढ़ घंटे में तीन घरों के दस कमरे खंगाले, 16 लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
theft
अमरोहा। चोरों ने गुलड़िया के ग्राम प्रधान सहित तीन सगे भाइयों के घर को निशाना बनाया। सौ मीटर के दायरे में बने तीनों के मकानों के दस कमरों को चोरों ने डेढ़ घंटे तक खंगाला, लेकिन प्रधान और उनके दोनों भाइयों के परिवार सोते रहे। उन्हें भनक तक नहीं लगी। चोरों तीनों घर से नकदी, जेवरात समेत लगभग 16 लाख का सामान बटोर ले गए। बच्चे के रोने पर जगे परिवार को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने चोरों को जंगल की तरफ भागते देखा। वहीं तड़के सीओ और इंस्पेक्टर ने चोरी का मौका मुआयना किया। चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक जंगल में पड़ी मिली। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने मौके पर सबूत जुटाए। तीन सगे भाइयों के घर चोरी की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव गुलड़िया में किसान होमपाल सिंह का परिवार रहता है। होमपाल सिंह के तीन बेटे हैं। इसमें देशराज सिंह ग्राम प्रधान हैं। रामवीर सिंह किसान, जबकि ओमवीर दूध की डेयरी चलाते हैं। तीनों भाइयों के मकान सौ मीटर के दायरे में बने हुए हैं। मंगलवार की रात चोरों ने तीनों घरों को निशाना बना लिया। दीवार फांदकर दूसरी मंजिल पर पहुंचे चोरों ने ग्राम प्रधान के घर की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। ग्राम प्रधान घर आंगन में सो रहे थे। जबकि उनकी पत्नी जयविंद्री, बेटा सुरजीत, पुत्रवधू रेशू और बेटी मोनिका दूसरी मंजिल पर सोए हुए थे। इस दौरान चोरों ने परिवार को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद घर के एक-एक कमरे की तलाशी ली। अलमारी में रखी 1 लाख 75 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात समेत दस लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। वहीं बगल में रामवीर अपनी पत्नी बच्चों के साथ तीसरी मंजिल मकान की छत पर सो रहे थे। चोरों ने जीने का गेट बंद कर कमरों के ताले तोड़ लिए। यहां से 80 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात समेत साढ़े तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा चोर रास्ते से दूसरी तरफ बने ग्राम प्रधान के तीसरे भाई ओमवीर का परिवार भी छत पर सोया हुआ था। यहां घर में दाखिल हुए चोरों ने 50 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात सहित दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। करीब ढाई बजे ग्राम प्रधान का पोता रोया तो परिजनों की आंख खुली। इस दौरान करीब परिजनों ने 10 चोरों को जंगल की तरफ भागते देखा गया। घर में सामान बिखरा पड़ा देखकर तीनों परिवारों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही डायल 112 और मूढ़ाखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। रात में ही जांच पड़ताल की। इस दौरान चोरों द्वारा चुराई गई लाइसेंसी बंदूक जंगल से बरामद हुई। इसके बाद सीओ अजय कुमार और इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने मुआयना किया। ग्राम प्रधान में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नंगे पैर थे चोर
अमरोहा। ग्राम प्रधान देशराज के मुताबिक करीब 11 बजे गांव के सुरेश शर्मा और बुनियाद खां जंगल में पानी चला रहे थे। इस दौरान उन्होंने तीन लोगों को घूमते देखा था। लेकिन उन्हें टोकने की हिम्मत नहीं जुटाई। इसके बाद वह घर लौट आए। वह तीनों लोग नंगे पैर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंसी बंदूक पर नहीं मिले फिंगर
अमरोहा। गुलड़िया के ग्राम प्रधान देशराज और उनके दो भाइयों के घर चोरी की वारदात के दौरान चोर उनके पिता के नाम लाइसेंसी बंदूक को भी चुराकर ले गए थे, जो जंगल में पड़ी मिली। हैरत की बात यह है कि फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बंदूक पर कोई फिंगर नहीं मिले हैं। एक्सपर्ट की माने तो चोर शातिर किस्म के अपराधी है। उन्होंने बंदूक को कपड़े से पकड़ कर उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed