फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   theft in three houses

तीन घरों से नकदी-जेवर सहित हजारों का सामान चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
theft in three houses
अमरोहा। चोरों ने तीन घरों से नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। तीसरे घर में जाग होने पर चोर भाग निकले। पीड़ितों ने घटनाओं की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नन्हेड़ा राजपूत गांव में मृगपाल सिंह का परिवार रहता है। मंगलवार की शाम को वह रिश्तेदारी में गए थे। जबकि घर पर उनकी पत्नी सोनी देवी और बच्चे थे। आरोप है कि सभी लोग घर के आंगन में सो रहे थे। तभी रात में किसी समय चोरों ने घर में नकब लगाकर पांच हजार रुपये की नकदी और जेवरात सहित करीब 90 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। जबकि चोर गांव में ही रहने वाले राजेश कुमार के घर से गैस सिलिंडर और चूल्हा सहित दस हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोर सुनील कुमार के घर में घुस गए। लेकिन यहां जाग होने के भाग निकले। तीनों मामले में ग्रामीणों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed