फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   theft

रोडवेज चालक परिवार समेत गजरौला में क्वारंटीन, चोरों ने घर खंगाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
theft
मंडी धनौरा(अमरोहा)। हॉटस्पाट क्षेत्र में शनिवार की रात रोडवेज चालक के घर ताले तोड़कर चोरी कर ली गई। रोडवेज चालक मय परिवार के गजरौला स्थित क्वारंटीन सेंटर में भर्ती था। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ने मौका मुआयना किया। चोरी की घटना को पुलिस की लापरवाही माना जा रहा है। पुलिस ने मुहल्ले के ही चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीओ ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

मोहल्ला सुभाष नगर निवासी रोडवेज में चालक है। रोडवेज चालक को कोरोना संक्रमित रोगी के संपर्क में आने की वजह से परिवार के साथ गजरौला स्थित क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया था। आसपास के इलाके को हॉटस्पाट बना दिया गया था और चारों ओर पुलिसकर्मी तैनात थे। शनिवार की रात चोरों ने रोडवेज चालक के मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली। पड़ोसी ने रविवार की सुबह लगभग छह बजे चालक के घर का दरवाजा खुला देखा तो समझा कि वे रात को आ गए हैं। उसने कई आवाज लगाई लेकिन भीतर से कोई आवाज नहीं आई। उसने भीतर जाकर देखा तो सेफ आदि के ताले टूटे पड़े थे। उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। घर की सभी अलमारी खुली पड़ी हुई थी। नुकसान का आकलन सतपाल के आने के बाद ही हो पाएगा। मोहल्ला के चारों ओर से सील होने व हॉटस्पाट होने के बाद चोरी हो जाने से पुलिस की काफी किरकिरी हुई है। सीओ मोनिका यादव ने मौका मुआयना किया। मोहल्ला के चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सतपाल के घर चोरी की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed