फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The young man was coming from Ghaziabad to cast his vote, lost his life

गाजियाबाद से वोट डालने आ रहा था युवक, चली गई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
The young man was coming from Ghaziabad to cast his vote, lost his life
गाजियाबाद से वोट डालने अपने गांव आ रहे युवक नसीम की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कस्बा ढक्का निवासी रमजानी के 22 वर्षीय पुत्र नसीम अहमद सोमवार को गाजियाबाद से अपने भांजे संग बाइक से गांव ढक्का वोट डालने आ रहे थे। गढ़मुक्तेश्वर चौपला के निकट बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कारण नसीम घायल हो गया। आनन-फानन में उसको चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के दौरान नसीम ने दम तोड़ दिया। नसीम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर, सोहेल की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है, जिसको दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि नसीम की एक साल पूर्व ही शादी हुई थी। शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed