{"_id":"6a16027ecbf1e5a53401930b","slug":"the-wife-of-a-worker-who-had-been-missing-for-ten-months-reached-the-sps-office-in-search-of-him-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-164562-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दस महीने से लापता मजदूर की तलाश में पत्नी पहुंची एसपी कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दस महीने से लापता मजदूर की तलाश में पत्नी पहुंची एसपी कार्यालय
Wed, 27 May 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 27 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी महिला अपने पति के दस महीने से लापता होने के मामले में न्याय की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। महिला ने परिवार और मोहल्ले के लोगों के साथ एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर पति की तलाश कराने की मांग की।
पीड़िता ज्योति ने बताया कि उनके पति आशाराम मजदूरी का काम करते थे। करीब दस महीने पहले पड़ोसी गांव के कुछ लोग उन्हें मजदूरी कराने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद से आशाराम घर वापस नहीं लौटे और उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
महिला का आरोप है कि जब उन्होंने उन लोगों से संपर्क किया, जो उनके पति को अपने साथ ले गए थे, तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। संबंधित लोगों ने केवल इतना बताया कि आशाराम को गजरौला में पुलिस चौकी के पास छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
ज्योति ने बताया कि उन्होंने गजरौला पुलिस से भी संपर्क किया, लेकिन वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। लगातार दस महीने बीत जाने के बावजूद पति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने से परिवार बेहद परेशान है। बुधवार को महिला अपने परिजनों और मोहल्ले के लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और पति की बरामदगी की मांग करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़िता ने कहा कि परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहा है तथा पुलिस से जल्द कार्रवाई की उम्मीद है।