फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The team took samples of cheese, milk and mustard oil

Amroha News: टीम ने पनीर, दूध और सरसों तेल के नमूने लिए

Sun, 09 Mar 2025 12:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 09 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The team took samples of cheese, milk and mustard oil
गजरौला/हसनपुर। होली, रमजान एवं ईद के त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा गजरौला व हसनपुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए खाद्य सामग्रियों के नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अमरोहा के सहायक आयुक्त विनय कुमार ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए जनमानस को शुद्ध खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए पेय पदार्थ विशेषकर दूध, खोया, मिठाई, रंगीन कचरी, सरसों का तेल, बेसन एवं मैदा व अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। शनिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जनपद के खाद्य सुरक्षा टीम ने क्षेत्र के गांव फिरोजपुर गंडावली, गजरौला स्थित पनीर निर्माण ईकाई से पनीर व मिश्रित दूध का नमूना लिया। हसनपुर क्षेत्र में कुआडाली प्याऊ के पास से दूध विक्रेता से दो दूध के नमूने, उझारी में स्थित जनरल स्टोर से सरसों के तेल का नमूना, गांव ढक्का से मीट वाहन से मीट का नमूना लिया गया। सभी नमूनों को विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार, विपिन कुमार, कुलदीप कुमार दीक्षित, राकेश कुमार एवं मनोज कुमार कलश्यान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed