{"_id":"67cdf9ce1d3f325e940014f7","slug":"the-team-of-food-safety-department-conducted-a-campaign-and-took-samples-of-food-items-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-135784-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभियान चलाकर लिए खाद्य पदार्थो के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभियान चलाकर लिए खाद्य पदार्थो के नमूने
Mon, 10 Mar 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभियान चलाकर होली पर्व को लेकर दूध, खोवा, मिठाई, रंगीन कचरी, सरसों का तेल, बेसन एवं मैदा आदि के नमूने लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजे हैं।
सहायक आयुक्त (खाद्य) विनय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर रविवार काे भी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरीन्द्र सिंह के नेतृत्व में जनपद के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने निरीक्षण किया। टीम ने खाद्य पदार्थों के कुल 9 नमूने एकत्र किए। टीम ने जोया स्थित नूरानी दूध संग्रह केंद्र से दूध का नमूना, गुप्ता दूध भंडार से खोवा का नमूना, गोल्डन मिष्ठान भंडार से बर्फी का नमूना लिया। अमरोहा में मोहल्ला कुरेशी स्थित मदीना डेरी से घी, दूध का नमूना, मंडी समिति स्थित दो प्रतिष्ठानों से 2 सरसों के तेल के नमूने, कांकर सराय स्थित प्रतिष्ठान से दूध का नमूना, गांव धनौरी निवासी मोहम्मद शकील से खोया का नमूना लिया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, विपिन कुमार, कुलदीप कुमार दीक्षित, राकेश कुमार, मनोज कुमार कलश्यान रहे। सहायक आयुक्त खाद्य ने अपील करते हुए कहा है कि होली पर्व के अवसर पर रंगीन कचरी, खुले रूप में मिठाइयों की बिक्री न करें। अपने बिक्री काउंटर से ही मिठाइयों की बिक्री करें। रंगीन कचरी को बिल्कुल न खरीदें।