{"_id":"67a3c54913cfc0b6990694e3","slug":"the-team-arrived-to-measure-the-pond-in-matipura-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-133765-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मटीपुरा में तालाब की पैमाइश करने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मटीपुरा में तालाब की पैमाइश करने पहुंची टीम
Thu, 06 Feb 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)।
तालाब पर अतिक्रमण के चलते गांव में बनी जलभराव की समस्या का समाधान करने के लिए एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर तालाब की भूमि को चिह्नित किया। इस दौरान कब्जाधारियों ने ग्राम प्रधान के साथ अभद्रता की और उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी। साथ ही जमकर हंगामा भी किया।
गंगेश्वरी ब्लॉक के गांव मटीपुरा में तालाब पर अतिक्रमण होने से उसका क्षेत्रफल कम हो गया है। इसके चलते गांव की जल निकासी का पानी तालाब में नहीं पहुंच पा रहा और सड़क पर ही जमा हो रहा है। गांव के मुख्य मार्ग से चामुंडा मंदिर तिराहे पर जलभराव की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। अमर उजाला में समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अधिकारी हरकत में आए। एसडीएम विभा श्रीवास्तव के निर्देश पर बुधवार को लेखपाल मनोज कुमार, लेखपाल सचिन कुमार व ब्लॉक से जेई समेत कई कर्मचारियों की टीम गांव पहुंची।
ग्राम प्रधान अरुण कुमार व अन्य शिकायतकर्ता ग्रामीणों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे तालाब की भूमि को देखा। जांच पड़ताल की गई। इस दौरान कब्जाधारी ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के साथ अभद्रता की और देख लेने की धमकी भी दी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। ग्राम प्रधान का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा अभद्रता की गई है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। इसकी शिकायत अधिकारियों से की जाएगी। एसडीएम विभा श्रीवास्तव का कहना है कि गांव में लेखपालों की टीम को भेजकर तालाब की भूमि को चिन्हित किया गया है। जल्द ही कब्जा की गई जमीन को कब्जामुक्त कराए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।