फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The target is to vaccinate six lakh animals

Amroha News: छह लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
The target is to vaccinate six lakh animals
अमरोहा। पशुओं को गला घोंटू बीमारी से बचाव को जिले में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। एक जून से शुरू हुए अभियान में जिले को 5.85 पशुओं को टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया गया है। पशुपालन विभाग की टीम घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण कर रही है। फिलहाल एक लाख से अधिक पशुओं टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

गोवंशीय एवं भैंसों में होने वाली गला घोंटू बीमारी को लेकर पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। विभाग को जिले में 5.85 लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है। इस बीमारी में पशुओं को तेज बुखार के साथ ही गले व छाती में सूजन हो जाती है तथा नाक से स्राव होना भी शुरू हो जाता है। जिसके चलते पशु को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है और पशु दूध देना भी कम कर देता है। पहले से ही टीकाकरण कराकर इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। लक्ष्य निर्धारण के बाद जिले में टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में एक जून से अब तक एक लाख से अधिक पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. खुशीराम ने बताया कि ऐसे क्षेत्र जहां बरसात में बाढ़ का खतरा रहता हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जा रहा है। 15 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में सभी पशुओं का टीकाकरण पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

बचाव के उपाय:
- संक्रमित पशु को अन्य पशुओं से अलग रखें

- संक्रमित पशु के आस-पास चूने का छिड़काव करें

- पशु को गीले व नम मौसम से बचाएं

- वर्ष में दो बार टीकाकरण कराएं

- परेशानी बढ़ने पर पशु चिकित्सक से इलाज कराएं
-----------

टीकाकरण से पशुओं में दूध उत्पादन में कोई कमी नहीं आती है। विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण कर रही है। सभी किसान भाइयों से अपील है कि पशुओं को बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं। - डॉ. खुशीराम, सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed