{"_id":"6a18a71da11ae122bc0dbfe6","slug":"the-scorching-sun-scorched-me-the-heatwaves-felt-like-slaps-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-164703-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तेज धूप ने झुलसाया... थप्पड़ जैसे लगे लू के थपेड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तेज धूप ने झुलसाया... थप्पड़ जैसे लगे लू के थपेड़े
Fri, 29 May 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 29 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बावजूद भीषण गर्मी और तेज धूप ने झुलसाया तो लू के थपेड़े ऐसे लगे जैसे थप्पड़। बुधवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस था, जो बृहस्पतिवार को घटकर 42 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
इसके बावजूद भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों को खास राहत नहीं मिल सकी। बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। दिन चढ़ने के साथ गर्मी और अधिक तीव्र होती गई, जिससे दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आईं।
लोग जरूरी कामों से ही घरों से बाहर निकले। गर्म हवाओं और झुलसाने वाली धूप ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित किया। पिछले एक सप्ताह से जिले में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। दिन और रात दोनों समय तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है, जबकि शाम को उमस बढ़ने से घरों के अंदर भी लोगों को बेचैनी का सामना करना पड़ रहा है।