फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The roof of the laborer's house fell in the rain, mother and two children were buried

Amroha News: बारिश में गिरी मजदूर के मकान की छत, मां और दो बच्चे दबे

Mon, 17 Jul 2023 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 17 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
The roof of the laborer's house fell in the rain, mother and two children were buried
गजरौला (अमरोहा)। बारिश में सुल्तानठेर निवासी अखिलेश वाल्मीकि के मकान की छत गिर गई। घर में सो रही अखिलेश की पत्नी व बच्चे दब गए। शोर मचाने पर दौड़़ कर पहुंचे ग्रामीणों ने मां और बच्चों को बाहर निकाला। निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए। वार्ड-12 से जिला पंचायत सदस्य धर्मपाल सिंह ने पीड़ित के घर पहुंच कर उसे हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

गांव निवासी अखिलेश वाल्मीकि मजदूरी करता है। शनिवार की रात वह परिवार सहित घर में सो रहे थे। रात में 12 बजे भर भरा कर मकान की छत गिर गई। घर में सो रही अखिलेश की पत्नी व दो बच्चे दब गए। शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़ कर घटना स्थल की तरफ पहुंचे। मलबे में दब रही अखिलेश की पत्नी व बच्चों को बाहर निकाला। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी होने पर रविवार की शाम जिला पंचायत सदस्य धर्मपाल सिंह गांव में पहुंचे। उन्होंने फोन कर हसनपुर तहसीलदार को छत गिर जाने की सूचना दी। जिससे पीड़ित परिवार की मदद कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed