फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The road is broken since 12 years, officers are careless

Amroha News: बारह साल से टूटी है सड़क, अफसर बेपरवाह

Wed, 25 Jun 2025 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 25 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The road is broken since 12 years, officers are careless
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

रामपुर मूड़ और डूंगरपुरी गांव के बीच 2.7 किलोमीटर लंबा मार्ग करीब 12 वर्षों से बदहाल है। यह सड़क मंडी परिषद के अधीन आती है। लोगों का आरोप है कि मंडी परिषद के अफसर सड़क के निर्माण के लिए प्रति उदासीन हैं। कई बार शिकायत के बावजूद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे लोगों में रोष है। यह रास्ता क्षेत्र के दस से ज्यादा गांवों को जोड़ता है, लेकिन मरम्मत न होने के कारण लोगों के लिए यह मार्ग अभिशाप बन गया है।
हसनपुर से झम्मनलाल पीजी कॉलेज, रामपुर भुड़, डूंगरपुरी, बसेड़ा खुर्द, अलीपुर, कटाई, नवादा होते हुए गजरौला चौपाल तक एक मार्ग जाता है, जो आगापुर, नसीरपुर, शेरगढ़, सिंहाली, सेमला व सेमली पूठी को भी जोड़ता है। यह मार्ग अधिकांश लोक निर्माण विभाग के अधीन है, लेकिन इसमें रामपुर भूड़ से डूंगरपुरी के बीच 2.7 किलोमीटर की सड़क मंडी परिषद के अधीन आती है।
विज्ञापन

इसके निर्माण की जिम्मेदारी भी मंडी परिषद की ही है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क में जगह-जगह गड्ढे बनने के कारण उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लोग बोले- डीएम से लेकर सीएम तक लगाई गुहार
सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक प्रार्थनापत्र देकर समाधान की मांग की है, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। रामपुर भुड़ व डूंगरपुरी के अंकित चौहान, अमर सिंह चौहान, यशपाल सिंह, मनोज कुमार, दीपक कुमार आदि ने 21 फरवरी 2025 को एक प्रार्थनापत्र डीएम कार्यालय पर दिया था। इसके अलावा ग्रामीणों ने आईजीआरएस पोर्टल पर भी कई बार इसकी शिकायत की। इसके जवाब में बताया गया कि मंडी परिषद के पास बजट नहीं है। इसलिए सड़क निर्माण में देरी हो रही है। वहीं अब फिर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द सड़क के निर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो वह प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सड़क मंडी परिषद के अधीन है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। पूरे मामले की जांच कर उचित कार्य किया जाएगा। - पुष्कर नाथ चौधरी, एसडीएम हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed