फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The process of determining the center for the board examination has started.

Amroha News: बोर्ड परीक्षा के लिए शुरू हुई केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया

Tue, 04 Nov 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 04 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
The process of determining the center for the board examination has started.
अमरोहा। यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों के संबंध में सूचना प्रधानाचार्यों को बोर्ड की वेबसाइट पर 10 नवंबर तक अपलोड करनी होंगी। इसके बाद 30 दिसंबर तक केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सीसीटीवी की सुविधाओं से लैस विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय व अनुदानित कॉलेजों समेत लगभग 400 से अधिक कॉलेजों का संचालन जिले में किया जाता है। जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। यूपी बोर्ड के परीक्षा फार्म के आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। परीक्षार्थियों के लिए सात किमी की परिधि में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। यह प्रक्रिया 30 दिसंबर तक पूरी की जानी है। सीसीटीवी कैमरों से लैस विद्यालय ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। विद्यालयों को अपने भौतिक संसाधन संबंधी विवरण 10 नवंबर तक ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। शिक्षकों और विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था वाले विद्यालयों को केंद्र निर्धारण में वरीयता मिलेगी। ज्यादा विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों को भी वरीयता दी जाएगी। विद्यालयों में दो सीसीटीवी कैमरों से युक्त सुरक्षित स्ट्रांग रूम बनाए जाने के लिए कहा गया है। स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्रों को रखने के लिए चार डबल लॉक के बॉक्स होंगे। और उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए भी सुरक्षित स्ट्रांग रूम होगा। प्रवेश द्वार के अलावा सभी कक्षाओं के बाहर भी दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। ये कैमरे बोर्ड एवं प्रशासन के कंट्रोल रूम से भी जुड़े होंगे। बालिकाओं के विद्यालय में बालकों का परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। इसके अलावा विगत वर्षों में डिबार स्कूल परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

---

यह रहेगी केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 10 नवंबर तक भौतिक संसाधनों से युक्त केंद्रों की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। इसके बाद 17 नवंबर तक डीएम द्वारा गठित तहसील स्तरीय समिति केंद्रों का भौतिक सत्यापन करेगी। 24 नवंबर तक समिति की आख्या अपलोड की जाएगी। इसी तरह 30 दिसंबर अलग-अलग प्रक्रिया पूरी करने के बाद केंद्र निर्धारण की कार्रवाई पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिशा निर्देशों के तहत परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड की अपेक्षा के अनुरूप मानक पूरे करने वाले विद्यालयों को ही केंद्र बनाया जाएगा। - डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस

-------------

इस बार घट गई परीक्षार्थियों की संख्या
बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए विद्यार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पिछले साल की तुलना में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है। पिछले साल जहां 51058 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं इस बार 50001 विद्यार्थियों ने ही पंजीकरण कराया है। इसमें हाईस्कूल के लिए 26395 व इंटर के लिए 23606 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है। अमरोहा तहसील से 14775, धनौरा से 14061, हसनपुर से 14594 व नौगांवा सादात से 6571 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed