फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The price of sugarcane should be declared at Rs 450 per quintal: Chaudhary Diwakar

गन्नेे का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए : चौधरी दिवाकर

Wed, 18 Sep 2024 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 18 Sep 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
The price of sugarcane should be declared at Rs 450 per quintal: Chaudhary Diwakar
अमरोहा। किसान समस्याओं को लेकर भाकियू शंकर के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट के विरोध प्रदर्शन किया। गन्ने का मूल्य 450 रुपये क्विंटल घोषित कराने की मांग की। दस सूत्री ज्ञापन प्रभारी मंत्री को सौंपकर जल्द समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (शंकर) कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रभारी मंत्री के पी मलिक से मुलाकात की। चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार जनहित में काफी अच्छा कार्य कर रही है, किंतु प्रशासनिक स्तर पर फैले भ्रष्टाचार के कारण किसानों व आम जनता को इसका भरपूर लाभ नहीं मिल पा रहा है। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में युवा पीढ़ी नशे की लत का शिकार बनती जा रही है। इसे रोका जाए। थाने चौकी व ड्रग इंस्पेक्टर इसमें अवैध उगाही कर रहे हैं। नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाते हुए इस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। मुरादाबाद से गजरौला होते हुए एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हरिद्वार तक किया जाए। दिल्ली से मुरादाबाद-लखनऊ जाने वाली करीब एक दर्ज़न ट्रेनों में कम से कम 8-8 साधारण कोच बढ़ाए जाएं। प्रदेश की ऐसी चीनी मिलें जिन्होंने समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है उन सभी मिलों का क्षेत्रफल काटकर समय पर भुगतान करने वाली चीनी मिलों को आवंटित किया जाए। गन्ने का मूल्य कम से 450 रुपये क्विटल घोषित किया जाए। इस दौरान छुटटा पशुओं से छुटकारा दिलाया जाए। इस दौरान चौधरी धर्मवीर सिंह, सत्यवीर गुर्जर, अमिपाल, अंकित चौधरी, आदेश, नेमपाल सिंह, जगत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed