{"_id":"65318779c55f7a9c860b8259","slug":"the-pontoon-bridge-installed-in-chakanwala-will-now-be-installed-on-the-nutrient-canal-in-daranagar-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-7115-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चकनवाला में लगा पैंटून पुल अब दारानगर में पोषक नहर पर लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चकनवाला में लगा पैंटून पुल अब दारानगर में पोषक नहर पर लगेगा
विज्ञापन
गजरौला। अगले महीने पैंटून पुल दारानगर गांव के सामने रामगंगा पोषक नहर पर लगाया जाएगा। अब तक चकनवाला सामने लगने वाले पैंटून पुल के बराबर में ही पक्का पुल बन गया। इसलिए पैंटून पुल की जरूरत नहीं रही। सिंचाई विभाग ने पैंटून पुल लगाने के लिए कमिश्नर के साथ ही जिले के आला अफसरों को भी अवगत करा दिया है।
चकनवाला गांव के सामने रामगंगा पोषक नहर है। नहर और गंगा के बीच 11 गांव बसे हैं। जिनके आने जाने के लिए दशकों से नहर पर पैंटून पुल लगाया जाता था। मगर पैंटून पुल के बराबर में ही पक्का पुल बन गया है। जिस पर सेतु निगम ने साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च किए। पक्का पुल बन जाने के कारण अब पैंटून पुल की जरूरत नहीं रही। इस कारण बीते जुलाई में उसे हटा दिया गया था। उधर, दारानगर गांव भी रामगंगा पोषक नहर और गंगा के बीच में बसा है। नहर और गंगा के बीच के साथ ही गंगा के पार मुरादपुर व अलीनगर के ग्रामीणों की हजारों बीघे जमीन है। जिस पर गेहूं, धान, गन्ने से लेकर मैंथा, मक्का, सब्जी, चारा आदि की फसल उगाई जाती हैं। मगर फसल को लाने या गजरौला की तरफ आने जाने के लिए ग्रामीण नाव के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। ग्रामीण नाव से ही पार होते हैं। जिससे हादसे का डर बना रहता है। इसलिए दारानगर, अलीनगर और मुरादपुर के ग्रामीणों ने चकनवाला के सामने से हटाए गए पैंटून पुल को दारानगर के सामने लगवाने की मांग की।
उन्होंने स्थानीय विधायक राजीव तरारा के सामने परेशानी रखी। अधिकारियों से भी मिले। जिससे उनके सामने आ रही आवागमन की समस्या का समाधान हो। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक और कमिश्नर ने पैंटून पुल दारानगर सामने शिफ्ट करने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग पुल को अगले महीने से शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा है। जेई गोपाल सिंह का कहना है कि अगले महीने के प्रथम सप्ताह में दारानगर के सामने पैंटून पुल लगाने का काम शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
नाव का वैकल्पिक पुल देख कमिश्नर ने दिए थे पैंटून पुल लगाने के निर्देश
गजरौेला। रामगंगा पोषक नहर और गंगा के टापू में बसे दारानगर गांव में बीते साल सोलर प्लांट लगाया गया। जिसका लोकार्पण 15 दिसंबर-22 को मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने किया। इस दौेरान जिले भर के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित हुए थे। ट्रांसफार्मिंंग रूरल इंडिया फाउंडेशन व ग्रामीण ऊर्जा विभाग द्वारा लगाए गए 50 किलोवाट के सोलर प्लांट का लोकार्पण करने गए कमिश्नर की गाड़ी पार करने के लिए रामगंगा पोषक नहर पर दो नाव एक साथ जोड़ कर वैकल्पिक पुल बनाया गया था। सिंचाई विभाग के अफसरों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को फोन कर नहर में पानी न छोड़े जाने का अनुरोध किया था। जिससे कमिश्नर को पार होने में दिक्कत का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों के सामने आ रहीं समस्या को देखते हुए कमिश्नर ने पैंटून पुल को दारानगर के सामने लगाने के निर्देश दिए थे।