{"_id":"67d9d57aaad2e1e1a2014bb5","slug":"the-pistol-kept-in-the-pocket-fired-the-finger-of-the-left-hand-got-cut-and-fell-off-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-136268-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जेब में रखा तमंचा चला, बाएं हाथ की अंगुली कटकर गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जेब में रखा तमंचा चला, बाएं हाथ की अंगुली कटकर गिरी
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। खेड़ा अपरौला चौराहे पर पहुंचे बाइक सवार युवक के कुर्ते की जेब में रखे तमंचे से अचानक गोली चल गई। गोली लगने से उसके बाएं हाथ की अंगली कटकर सड़क पर गिर गई।
इससे पहले स्थानीय लोग कुछ समझ पाते, आरोपी भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और कटी हुई अंगुली व खोखा कब्जे में ले लिया। तमंचे से गोली चलने की घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
यह घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे का है। खेड़ा अपरौला गांव के चौराहे पर कई दुकानें हैं। कुर्ता और पैंट पहने बाइक सवार एक नकाबपोश युवक चौराहे पर पहुंचा और बाइक खड़ी करके एक दुकान की ओर चलने लगा। इस दौरान उसका दाया हाथ कुर्ते की जेब में था, उसी में तमंचा रखा था। वह दुकान की ओर बढ़ रहा था, तभी उसकी जेब में रखे तमंचे से गोली चल गई। गोली युवक के बाएं हाथ में लगी और एक अंगुली कटकर गिर गई। घटना के बाद आरोपी युवक दर्द के चलते हाथ को झटकने लगा।
विज्ञापन
इसके बाद तुरंत वह बाइक लेकर भाग निकला। कुछ लोग गोली चलने की आवाज सुनकर दुकानों के बाहर आ गए। लेकिन, इससे पहले युवक जा चुका था। लोगों ने घटना की जानकारी नौगांवा सादात पुलिस को दी। पुलिस ने अंगुली और खोखा कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कब्जे में लिया खोखा 12 बोर का बताया जा रहा है। युवक तमंचा लेकर किस उद्देश्य से वहां पहुंचा और उसका इरादा क्या रहा था। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। उधर, पूरी घटना चौराहे पर स्थिति एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जिसके आधार पर युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।