फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The one who created panic by firing was arrested in a police encounter

Amroha News: फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
The one who created panic by firing was arrested in a police encounter
अमरोहा। फायरिंग कर लोगों को धमकाकर दहशत फैलाने वाले दिल्ली निवासी वसीम को अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात दरोगा संदीप बालियान, हेड कांस्टेबल, संजय सिंह, अमित कुमार, हर्षित कुमार और नितिन व सूरज सुरक्षा के लिहाज से गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर उन्होंने अकबरपुर पट्टी के जंगल में बाइक सवार की घेराबंदी कर ली। लेकिन उसने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल बल बचे।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने दोबारा से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम वसीम निवासी गली नंबर तीन संगम विहार थाना वजीरगंज नई दिल्ली बताया। उसके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद हुए। जबकि उसके कब्जे से बरामद हुई बाइक चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव हीमपुर बुजुर्ग के रहने वाले दिलनवाज के नाम पर दर्ज पाई गई। सीओ के मुताबिक आरोपी वसीम शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ दिल्ली और अमरोहा में नौ मुकदमे दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। वसीम अमरोहा आता रहता है। उसने करीब एक महीने पहले अमरोहा-धनौरा रोड स्थित नई आबादी में लोगों के ऊपर फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। उसके खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज था। जिसमें वह वांछित चल रहा था। फिलहाल वसीम को न्यायालय में पेश का जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed