फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The Nagar Panchayat President and the councilors clashed over the lack of cleanliness and the lack of lighting.

Amroha News: सफाई न होने व लाइटें नहीं लगाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों में नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
The Nagar Panchayat President and the councilors clashed over the lack of cleanliness and the lack of lighting.
जोया। नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों की नाराजगी के चलते दो बार स्थगित होने के बाद शनिवार को तीसरी बार पुलिस की मौजूदगी में हुई बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव पारित हुए।
विज्ञापन

इसमें मुख्य चौराहे पर दस लाख रुपये की फाॅग लाइट व कब्रिस्तान के आगे जीबीपी प्वाइंट खत्म कर सेल्फी पॉइंट बनाने का निर्णय लिया गया है। सफाई व्यवस्था व खंभों पर लाइट नहीं लगाने को लेकर अध्यक्ष और सभासदों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

कस्बे में चेयरमैन व सभासदों में छड़ी मेले से आपसी खींचतान बनी हुई है। अक्तूबर माह में नगर पंचायत की ओर से पहली बार बैठक 13 तारीख को बुलाई गई थी। इसमें 12 सभासदों की जगह केवल चार सभासद ही आए। इस कारण बैठक स्थागित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बार 17 अक्तूबर को फिर से बोर्ड की बैठक हाेनी थी। इसमें भी केवल आठ सभासद ही आए और निर्धारित कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक निरस्त कर दी गई थी। तीसरी बैठक शनिवार को प्रस्तावित थी। इसके लिए ईओ विपिन सेंगर ने सभी सभासदों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए आमंत्रित किया।
इसी बीच कुछ सभासदों ने बोर्ड की बैठक में सुरक्षा को लेकर एसडीएम से गुहार लगाई। इस पर एसडीएम ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डिडौली को पुलिस बल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निर्धारित समय पर पुलिस बल की मौजूदगी में नगर पंचायत अध्यक्ष जुबैर अहमद की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक शुरू हुई। जोई के सभासद वाजिद अली ने मोहल्ले में सफाई व्यवस्था व खंभों पर लाइट नहीं लगाने का मुद्दा उठाया। इस पर डीपीएम नदीम अख्तर से सभासद की नोकझोंक हुई। चौधरियान की सभासद ने कूड़ा गाड़ी नहीं आने की बात रखी।

बैठक में सर्व सम्मति से मुख्य चौराहे पर दस लाख रुपये की फोगाट लाइट व एलईडी लाइट से मुख्य द्वार पर सौंदर्यीकरण व कब्रिस्तान के आगे जीवीपी प्वाइंट खत्म कर सेल्फी प्वाइंट बनाने का निर्णय लिया।
इस दौरान सभासद वीरवती सैनी, मंगेश देवी, मुगीस अहमद, अशरफी बेगम, जायदा खातून, कार्यालय अधीक्षक विजय प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed