फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The mourners walked on burning embers, the voices of Huji or Husain echoed

Amroha News: दहकते अंगारों पर चले अजादार, गूजीं या हुसैन कीं सदाएं

Sun, 06 Jul 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 06 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The mourners walked on burning embers, the voices of Huji or Husain echoed
अमरोहा। अंजुमन तहफ्फुजे अजादारी के तत्वावधान में नौ मोहर्रम का जोड़ियों का जुलूस मोहल्ला बड़ा दरबार स्थित अजाखाना शम्स अली खां से बरामद हुआ। जिसमें हजारों की तादाद में लोगों ने शिरकत की। उधर, जुलूस में शामिल अजादारों ने जंजीरों और अंगारों पर चलकर मातम मनाया। इस दौरान या हुसैन कीं सदाएं गूंजती रहीं।
विज्ञापन

शनिवार शाम को जोड़ियों का जुलूस बरामद हुआ। इससे पहले मजलिस का आयोजन किया गया, जिसमें मौलाना ने कर्बला का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने अपने भरे घर को दीन और इंसानियत की खातिर कुर्बान कर दिया। यहां तक कि अपने छह माह के छोटे बच्चे हजरत अली असगर की भी शहादत पेश की, जिसे सुनकर अजादारों ने मातम बरपा किया।
विज्ञापन

मजलिस के बाद नौहा ख्वानी की गई। जोड़ियों के पीछे अजादार मशहूर मुनाकिब ए दोस्त इब्ने साकिये कौसर हुसैन हैं, पढ़ते हुए चल रहे थे। जोड़ियों का जुलूस मोहल्ला मंडी चौब स्थित इमामबाड़ा मोहम्मद युसूफ से बड़ा बाजार, जट बाजार होते हुए मोहल्ला कटकुई स्थित इमामबाड़ा दोस्त अली पहुंचकर संपन्न हुआ। अजादारों ने नजर-ए-हुसैन पेश करते हुए जोड़ियों को खास मकाम पर रख दिया। जुलूस में सबसे आगे हुसैनी बाजा बज रहा था। इसके पीछे अजादार जोड़ियां लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जुलूस का संचालन अंजुमन-ए-असगरी ने किया। डीएम की ओर से अंजुमन तहफ्फुजे अजादारी समिति के नामित सदस्य लियाकत अली, बाकर रजा, नदीम नकवी, कासिम जैदी, गुलाम सज्जाद, खुर्शीद हैदर जैदी, इमदाद आबिदी, मुजाहिद अब्बास नकवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed