फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The miscreants who reached the village with the intention of robbery shot the farmer, firing between the villagers and the miscreants

लूट के इरादे से गांव पहुंचे बदमाशों ने किसान को मारी गोली, ग्रामीणों और बदमाशों के बीच फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
The miscreants who reached the village with the intention of robbery shot the farmer, firing between the villagers and the miscreants
गजरौला में गोली लगने से घायल किसान सुभाष। - फोटो : JPNAGAR
गजरौला। लूट के इरादे से खेड़की गांव में पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने जागता देख एक किसान को गोली मार दी। शोर होने पर जगे ग्रामीणों और बदमाशों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। अंधेरे का फायदा उठा बदमाश भाग निकले। गोली से घायल किसान को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। ग्रामीणों के मुताबिक बदमाश एक महीने से रोजाना गांव में देखे जा रहे थे। पुलिस ने प्रकरण में अज्ञात बदमाशों के जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह घटना गजरौला थानाक्षेत्र के खेड़की खादर गांव की है। यहां पर किसान किसान सुभाष का परिवार रहता है। उनका घर गांव में मुख्य मार्ग किनारे बाहरी छोर पर स्थित है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक महीने से लगातार बदमाश आ रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से रोजाना की तरह गुरुवार की रात भी सुभाष छत पर सो रहा था। आधी रात के बाद उसे घर में आहट सुनाई दी। जिस पर उसकी आंख खुल गईं। वह छत से नीचे उतर रहा था। तभी बराबर के खेत में बैठे बदमाशों ने सुभाष को गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से सुभाष घायल हो गया। सुभाष के शोर मचाने पर ग्रामीण जाग गए। लाठी डंडे और हथियार लेकर सुभाष के घर की तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने बदमाशों को ललकारा। जिस पर बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। अंधेरे का लाभ उठाते हुए बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन

इधर घायल सुभाष को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक बदमाशों को जंगल में तलाश किया गया। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। चिकित्सकों ने सुभाष की हालत गंभीर देख जिलार अस्पताल रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार का कहना है कि गांव में किसान को गोली मारने का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों के जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना को नजरअंदाज करती रही पुलिस
गजरौला। खेड़की खादर के ग्रामीणों ने बताया कि बदमाश पिछले एक माह से गांव में आ रहे थे। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। इस कारण ग्रामीणों खुद अपनी सतर्कता बरत रहे थे। ग्रामीणों की सतर्कता के कारण बदमाश किसी घटना को अंजाम नहीं दे सके। लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते गुरुवार की रात बदमाशों ने चोरी या लूट की घटना का अंजाम देने की कोशिश की और जाग होने पर किसान सुभाष को गोली मार दी। पुलिस की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed