फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The miscreants who entered the house took the workers hostage

बदमाशों ने खुद को पुलिस बताकर मकान मालिक और मजदूरों को लूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
The miscreants who entered the house  took the workers hostage
अमरोहा। दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाशों ने मकान मालिक और मजदूरों को बंधक बना लिया। हथियारबंद बदमाश 21 सौ रुपये की नकदी और अन्य सामान लूट कर फरार हो गए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश जंगल की तरफ भाग निकले। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लूट की यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नीलीखेड़ी गांव की है। यहां पर सामिद हुसैन का परिवार रहता है। वह पेशे से किसान हैं। गांव के बाहरी छोर स्थित मिठनपुर मार्ग पर उनका मकान है। नेशनल हाईवे पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। लिहाजा, हाईवे पर काम करने वाले मजदूर सामिद हुसैन के घर पर रहते हैं। आरोप है कि हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी ठेकेदार संजय कुमार और संजीव कुमार और नंदकिशोर एक कमरे में मौजूद थे। जबकि मकान मालिक सामिद हुसैन दूसरे कमरे में सोये हुए थे। करीब एक बजे हथियारबंद तीन बदमाश दीवार फांद कर घर में दाखिल हो गए। खुद को पुलिस बताकर चारों को बंधक बना लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने मकान की तलाशी लेने का हवाला दिया। इसके बाद बदमाशों ने संजय और नंदकिशोर से एक-एक हजार और संजीव से सौ रुपये लूट लिए जबकि मकान मालिक सामिद के घर से चांदी के जेवरात और बैटरी लूट कर जंगल की तरफ फरार हो गए। बदमाशों के घर से निकलते ही सामिद हुसैन ने डायल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। सोमवार की सुबह पीड़ितों ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि जल्दी ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed