फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The Minister-in-charge laid the foundation stone and inaugurated schemes worth Rs. 4.52 crore in Gajraula

Amroha News: प्रभारी मंत्री ने गजराैला में किया 4.52 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

Sun, 31 Aug 2025 12:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 31 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The Minister-in-charge laid the foundation stone and inaugurated schemes worth Rs. 4.52 crore in Gajraula
गजरौला में  योजनाओं का लोकार्पण व ​​शिलान्यास  करते  प्रभारी  मंत्री  केपी मलिक व पालिकाध्यक्ष।
गजरौला (अमरोहा)। प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने डिजिटल लाइब्रेरी, चिल्ड्रन पार्क और चामुंडा मंदिर के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास और सुल्तान नगर में बनी सड़क व वर्टिकल पार्क का लोकार्पण किया। इस दौरान कहा कि पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी के कार्यकाल में नगर में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। लाइब्रेरी से निर्धन बच्चों को पढ़ाई में आ रही दिक्कत दूर होगी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नगर के सुल्तान नगर मोहल्ले में पहुंचे। यहां पर उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय योजना से बनी सड़क का लोकार्पण किया। कहा कि सड़क बन जाने से मोहल्ले के लोगों को फायदा होगा। जिला पंचायत सदस्य ओमदत्त गुर्जर, रामपाल खड़गवंशी, गौरव सिंह, विनोद गुर्जर, सतेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, लौकेश चौधरी आदि साथ रहे। इसके बाद प्रभारी मंत्री आंबेडकर पार्क के निकट आयोजित कार्यक्रम में गए। यहां पर उन्होंने 74 लाख रुपये से बनी डिजिटल लाइब्रेरी, तिगरिया भूड़ में बन रहे चिल्ड्रन पार्क का पार्क व चामुंडा मंदिर के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया। पार्क पर पालिका डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करेगी, जबकि चामुंडा मंदिर के सौंदर्यीकरण पर 1.87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

चिल्ड्रन पार्क, डिजिटल लाइब्रेरी व चामुंडा मंदिर पर काम चल रहा है। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि नगर में विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान आंबेडकर युवक संघ के डॉ. पृथी सिंह, जयवीर सिंह आदि पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी, रामवीर गुर्जर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, महेश प्रधान, रामरतन जाटव, डॉ.राजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे। संचालन विपिन सागर ने किया। इसके बाद रेलवे लाइन के ओवरब्रिज पर बने वर्टिकल पार्क का लोकार्पण करते हुए कहा कि इससे नगर की सुंदरता में चार चांद लगे हैं। इस दौरान ईओ ललित कुमार आर्य, आदेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed