{"_id":"69ac880b8c0d2e6a8408646b","slug":"the-married-woman-was-thrown-out-of-the-house-after-her-demand-for-rs-10-lakh-in-dowry-was-not-met-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-158804-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दहेज में दस लाख की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दहेज में दस लाख की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला
Sun, 08 Mar 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। दहेज में दस लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। धमकी देने का भी आरोप है।
मंडी धनौरा के टोनिया माफी निवासी स्वाति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनकी शादी एक साल पूर्व अतरपुरा निवासी दिवांशु के साथ हुई। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उनका उत्पीड़न करते हैं। दहेज में दस लाख रुपये नकदी की मांग का भी आरोप है। जिसे पूरा करने में असमर्थता जताने पर उनको मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि उनको जान से मारने की धमकी। पुलिस ने उनकी तहरीर पर पति दिवांशु, राजकुमार, पलक, सरिता, प्रमोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।