फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The killers of my son should also have an encounter

Amroha News: मेरे बेटे के हत्यारों का भी होना चाहिए एनकाउंटर

Mon, 14 Aug 2023 12:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 14 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
The killers of my son should also have an encounter
ढबारसी (अमरोहा) । भाजपा नेता अनुज चौधरी के पिता ने इकलौते पुत्र के हत्यारों का एनकाउंटर किए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की है। अनुज चौधरी की हत्या को तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन अनुज के पिता पीतम सिंह सो नहीं पाये हैं। पुत्र के वियोग में रोते रोते बुरा हाल है। अनुज के बुखारीपुर गांव स्थित आवास पर रिश्तेदार व परिचित सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद के पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में बृहस्पतिवार की शाम छह बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने अनुज चौधरी को सोसायटी में टहलते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। अनुज चौधरी के पिता पीतम सिंह व माता रजनी का रो रोकर बुरा हाल है। पिता पीतम सिंह ने बताया कि अनुज धार्मिक आस्था में विश्वास रखता था। सप्ताह के चार दिन सोमवार, मंगलवार, वृहस्पतिवार व शनिवार को व्रत रखता था। बंदरों को प्रत्येक दिन चबेनी खिलाया करता था। उसकी गाड़ी को देखकर बंदर गाड़ी को ओर दौड़कर घेर लेते थे।
विज्ञापन

पीतम सिंह का कहना है कि मेरे आंखों के सामने अनुज की तस्वीर घूमती रहती है तथा तीन रातें बीत जाने के बाद भी नींद नहीं आ रही है। मेरे इकलौते पुत्र की हत्या करके बदमाशों ने मेरे वंश का नाश कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विश्वास है कि हत्या के दोषियों के विरुद्ध प्रशासन कठोर कार्रवाई करेगा, लेकिन मेरे कान बदमाशों के एनकाउंटर होने की खबर सुनने को तरह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या होने से दो मिनट पूर्व बहन व भांजे से की थी वीडियो काल पर बात
ढबारसी। भाजपा नेता अनुज चौधरी अपनी छोटी बहन व भांजे से अत्यधिक प्रेम करते था। सोसायटी में टहलते समय बदमाशों द्वारा हत्या किए जाने से दो मिनट पूर्व बहन व भांजे से वीडियो काल पर बात कर हाल चाल लिया था। अनुज चौधरी की हत्या बृहस्पतिवार की शाम 6 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने की थी।
अनुज चौधरी ने अपनी छोटी बहन शिविका के मोबाइल नंबर वीडियो काल करके माता पिता का हाल चाल लिया था क्योंकि बहन शिविका उस समय बुखारीपुर पर आई हुई थी। अनुज चौधरी तीन वर्षीय भांजे रुद्रांश से बहुत प्यार करते थे। हत्या होने समय से दो मिनट पूर्व 5 बजकर 58 मिनट तक बहन शिविका से वीडियो काल पर बात की थी।

पैतृक गांव में गुरुद्वारा निर्माण कराना चाहते थे अनुज
ढबारसी। अनुज चौधरी ने अपने पैतृक गांव नेकपुर में गुरुद्वारा का निर्माण कराना चाहते थे। इसके लिए लगभग पांच बीघा जमीन का सौदा तय कर लिया था। उक्त भूमि का 14 अगस्त बैनामा होना था। अनुज चौधरी के साथी पप्पू ने बताया कि उनकी पैतृक गांव में गुरुद्वारा निर्माण करवाने की योजना थी। जिसके लिए जमीन का सौदा भी तय कर लिया था। 14 अगस्त को उक्त भूमि का बैनामा कराने की तारीख निश्चित की गई थी, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed