फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The Health Department has stepped up awareness regarding fever in villages.

Amroha News: गांवों में बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई जागरूकता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The Health Department has stepped up awareness regarding fever in villages.
अमरोहा। ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है। एएनएम के माध्यम से संदिग्ध लोगों की जांच कराई जा रही है और जरूरत पड़ने पर अस्पताल में उपचार दिलाया जाएगा। लोगों को साफ-सफाई रखने और आसपास पानी जमा न होने देने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

बरसात में पतेई खालसा, नन्हेड़ा राजपूत समेत कई गांवों में लोग बुखार से परेशान रहे। स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर जांच और दवा वितरण किया। प्रभारी सीएमओ डॉ. जसकरन सिंह ने बताया कि गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने बुखार आने पर तत्काल अस्पताल में जांच कराने और दवा लेने की सलाह दी।
विज्ञापन

.......
जन आरोग्य मेले में पहुंचे करीब एक हजार मरीज
अमरोहा/कैलसा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में जिले की 26 पीएचसी पर करीब एक हजार मरीजों ने दवाएं लीं। मौसम में बदलाव के कारण चर्म रोग और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम नन्हेड़ा अलयारपुर की पीएचसी में 43 मरीजों की जांच हुई। इनमें बुखार के दो और एलर्जी के 10 मरीज शामिल रहे। हाइपरटेंशन, शुगर समेत अन्य रोगों के मरीज भी पहुंचे। पीएचसी प्रभारी डॉ. नगमा फिरोज ने बताया कि बदलते मौसम में स्किन एलर्जी के मरीज बढ़ रहे हैं। उन्हें दवा के साथ उचित परामर्श दिया जा रहा है। प्रभारी सीएमओ डॉ. जसकरन सिंह ने बताया कि जिलेभर में लगे मेले में करीब एक हजार मरीजों ने दवाएं लीं। इनमें बुखार समेत अन्य रोगों के मरीज शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed