{"_id":"65a84e415130e95cb7077824","slug":"the-girl-missing-for-two-months-expressed-her-desire-to-go-with-her-maternal-grandfather-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-12355-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो महीने से लापता युवती ने जताई रिश्ते के नाना संग जाने की इच्छा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो महीने से लापता युवती ने जताई रिश्ते के नाना संग जाने की इच्छा
Thu, 18 Jan 2024 03:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। दो महीने से लापता युवती को पुलिस ने तलाशकर पुलिस ने उपजिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया। जहां से युवती ने अपने रिश्ते के नाना और मामा के साथ जाने की इच्छा जताई। पुलिस ने उसे नाना और मामा की सुपुर्दगी में भेज दिया।
युवती थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। वह बीते साल नवंबर में गायब हो गई थी। 23 नवंबर को उसके परिजनों ने उसे शादीशुदा बताते हुए उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। मामला उप जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय तक पहुंचा। जिस पर उपजिला मजिस्ट्रेट ने उसके सर्च वारंट जारी कर पुलिस को बरामद कर उनके सामने पेश करने के आदेश दिए। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। इधर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, उधर मंगलवार को वह खुद थाने पहुंच गई। उसके साथ उसके रिश्ते के नाना और मामा थे। पुलिस ने उसे बरामद कर उप जिला मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां पर उसने कहा कि वह बालिग है। अपना भला बुरा जानती है। वह अपने रिश्ते के नाना और मामा के यहां रही। उनके ही साथ जाना चाहती है। पुलिस ने उनकी सुपुर्दगी में भेज दिया।