फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The faces of destitute children shone after getting fireworks and new clothes

व कपड़े मिलने पर चेहरों पर आई खुशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
The faces of destitute children shone after getting fireworks and new clothes
बेसहारा बच्चों को आतिशबाजी व कपड़े भेंट करते हुए पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा। नगर पालिका अध्यक्ष राजेश सैनी ने दीपावली के मौके पर जरूरतमंद बच्चों को नए कपड़े, मिठाई व आतिशबाजी बांटी। साथ ही उन्होंने तीन बच्चों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गांधी नगर में रहने वाले रोहन, प्रिया व एकांत की माता पिता की मौत हो चुकी है। जिससे तीनों बच्चे बेसहारा हो गए। परिवार का खर्च चलाने के लिए रोहन मेहनत करता है। नाबालिग होने के कारण उसको कोई अपने यहां नौकरी पर भी नहीं रखता है। अमर उजाला द्वारा तीनों बच्चों की कहानी प्रकाशित करने के बाद उनकी सहायता के लिए कई लोगों ने अपने हाथ आगे बढ़ाए। छोटी बहन प्रिया व एकांत का प्राइमरी स्कूल में दाखिला करा दिया गया। बच्चों की कहानी की जानकारी मिलने पर बुधवार को पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी ने तीनों बच्चों को अपने कैंप कार्यालय पर बुलाकर उनको नए कपड़े, आतिशबाजी व मिठाई भेंट की। नए कपड़े, आतिशबाजी व मिठाई पाकर तीनों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। प्रिया व एकांत का कहना था कि वे अपने जीवन में शायद पहली बार आतिशबाजी छोडे़ंगे। इस मौके पर डोली सैनी, लवी सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

दीपावली के लिए लोहा एकत्र करने गया था रोहन
मंडी धनौरा। तीनों बच्चों की मदद के लिए तमाम लोग सामने आए हैं। लेकिन उसके बावजूद जब तक रोहन बालिग होकर किसी काम पर नहीं लग जाता है, तब तक तीनों बच्चों की परवरिश बेहद अहम है। रोहन ने बताया कि दीपावली के त्योहार के लिए वह अपने छोटे भाई के साथ वेव इंडस्ट्रीज के स्टील प्लांट पर गया था। वहां आसपास बिखरा पड़ा लगभग 10 किलोग्राम लोहे का कबाड़ चुन कर लाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed