फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The faces of 1000 beneficiaries blossomed after getting the key of PM house

पीएम आवास की चाबी पाकर खिले 1000 लाभार्थियों के चेहरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
The faces of 1000 beneficiaries blossomed after getting the key of PM house
अमरोहा नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी को मकान की चाबी सौंपते अतिथि। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। पीएम आवास शहरी के एक हजार लाभार्थियों को मंगलवार को चाबी बांटी गई। नगर पालिका और नगर पंचायतों में कार्यक्रम हुए। पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। लाभार्थियों समेत अन्य लोगों ने उनकी बातों को गौर से सुना। मकान की चाबी मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी छलक आई।
विज्ञापन

जिले में नौ नगरीय निकाय हैं, फिलहाल आठ नगरीय निकायों में पीएम आवास शहरी के मकान बनाए जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लखनऊ से मकान के लाभार्थियों को सांकेतिक चाबी बांटी जानी थी। इसके लिए नगर पालिका के शहीद अशफाक उल्लाह खान पार्क में कार्यक्रम हुआ। यहां पर एलईडी स्क्रीन से पीएम नरेंद्र मोदी की बातों को सुना गया। एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह ने कहा कि मकान के लिए 2.5 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। इससे लोगों को रहने के लिए पक्की छत मिल रही है। उन्होंने कहा कि बिचौलियों के कॉकस को तोड़ने के लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं। पात्रता के लिए नियम स्पष्ट हैं। उन्होंने मुन्नी, देवेंद्र, अकरम, मोहम्मद तौसीफ, और मोहम्मद आलम को चाबी सौंपी। इस दौरान अध्यक्ष शशि जैन, अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार, परियोजना अधिकारी डूडा ऋषिपाल यादव, पूरन सिंह सैनी, ओमवीर सिंह, सभासद फहीम शाहनवाज, विकास विक्की टंडन, नूर फैजी, अंकित गुप्त, अकील अंसारी, सीमा रायजादा, विनोद सैनी आदि रहे। इसके अलावा जोया, नौगांवा सादात समेत अन्य नगर पालिका परिषदों में मकान के चाबी बांटी गई।
विज्ञापन

अमरोहा----------------182
हसनपुर----------------166
गजरौला---------------145
बछरायूं----------------133
मंडी धनौरा------------115
उझारी----------------110
नौगांवा सादात-------78
जोया-----------------71
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed