फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The electricity team that went for checking was beaten by being locked in a room as a thief, rescued by the police

अमरोहा: चेकिंग के लिए गई बिजली टीम को चोर बताकर कमरे में बंद करके पीटा, पुलिस ने छुड़ाया

Thu, 09 Feb 2023 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 09 Feb 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
The electricity team that went for checking was beaten by being locked in a room as a thief, rescued by the police
गजरौला(अमरोहा)। कुदैना चक में तड़के करीब साढ़े तीन बजे चेकिंग करने गए जेई और दो संविदा लाइन मैन को चोर बताते हुए पकड़कर लिया और कमरे में बंदकर पीटा। एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने उन्हें छुड़ाया। ग्रामीण ने बिजली विभाग की टीम पर महिलाओं से अभद्रता करने और कुंडल छीनने का आरोप लगाया है। जेई ने संविदा लाइनमैन का मोबाइल छीनने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। गांव निवासी ग्रामीण की पत्नी का कहना है कि उसका पति एक औद्योगिक इकाई में रात की ड्यूटी करता है। उसके यहां बिजली का कनेक्शन नहीं है। मंगलवार की रात वह ड्यूटी करने गया था। वह घर में सो रही थी। बुधवार की तड़के करीब साढ़े तीन बजे की घटना है। दो लोग उसके घर में घुस आए। आते ही उसके पति के बारे में जानकारी की। आरोप है कि इसके बाद उससे अभद्रता करने लगे। उसका सोने का कुंडल लूट लिया। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। दो आरोपियों को पकड़ लिया। उनको कमरे में बंदकर दिया। इसकी सूचना ब्रजघाट चौकी पुलिस को दी। डेढ़ घंटे बाद पुलिस पहुंची। पकड़े दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

उधर, जेई सचिन गुप्ता का कहना है कि वह मोहम्मदाबाद बिजलीघर पर तैनात हैं। उनको कुदैना चक में बिजली चोरी की सूचना मिली थी। जिसके चलते वह छह सदस्यीय टीम के साथ गांव में पहुंच कर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गांव के लोगों ने इकट्ठा होकर टीम को घेर लिया। उनको व संविदा लाइनमैन मुजम्मिल व लोकेश को कमरे में बंद कर लिया। लोकेश को कुदैना चक के ग्रामीण जानते हैं। इसलिए उसे छोड़ दिया। जबकि उनके और मुजम्मिल के साथ मारपीट करते हुए अभद्रता की। मुजम्मिल का मोबाइल छीन कर तोड़ दिया और मारपीट की। एक घंटे तक उनको कमरे में बंद रखा। ब्रजघाट पुलिसकर्मियों ने उनको मुक्त कराया। उनकी तरफ से सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने के आरोप में तहरीर दी गई है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आरोपी ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


हमारे साथ घटना और हमारे ही कार्रवाई की तैयारी
गजरौला। कुदैना चक के ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम द्वारा दी गई तहरीर पर कहा कि टीम ने घर में महिलाओं के साथ अभद्रता की। कुंडल लूट लिए। इसके बावजूद बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उल्टे उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। थाना पुलिस से इंसाफ नहीं मिलने पर ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंचे, लेकिन उनको एसपी नहीं मिले। एसपी कार्यालय में शिकायतीपत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 घंटे बाद भी एक्सईन को घटना की जानकारी नहीं
गजरौला। करीब साढ़े तीन बजे चेकिंग को गई बिजली विभाग की टीम को कुदैना चक में घर में बंद कर लिया। इस एक आरोपी अपनी बाइक छोड़ कर भाग गया। गांव में पहुंची पुलिस ने टीम को मुक्त कराया। जेई टीम सहित थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मगर हैरत की बात यह है कि एक्सईन गुरमीत सिंह को 12 घंटे बाद भी यह पता नहीं था कि टीम को कुदैना चक में बंधक बनाकर पीटा गया है।

बिजली विभाग की टीम के साथ किसी वारदात की उनको जानकारी नहीं है। किसी जेई ने भी उनको घटना से अवगत नहीं कराया गया।
गुरमीत सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड गजरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed