फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The district's rank fell in CM dashboard, DM warned for improvement

Amroha News: सीएम डैशबोर्ड में जिले की रैंक गिरी, डीएम ने सुधार को चेताया

Sun, 20 Jul 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 20 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The district's rank fell in CM dashboard, DM warned for improvement
अमरोहा। सीएम डैशबोर्ड के तहत रैंकिंग सुधारने के लिए डीएम गंभीर हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। इसके कारण कई विभागों की रैंक में गिरावट आई है। शासन की ओर से जुलाई माह में सीएम डैशबोर्ड की रैकिंग में गिरावट आई है। मई माह के मुकाबले जून में आठ अंकों की गिरावट के साथ जिले की रैंक 59 पहुंच गई। साथ ही राजस्व व विकास विभाग में भी रैंक लुढ़क गई है।
विज्ञापन

शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति को जांचने के लिए सीएम डैशबोर्ड से निगरानी की जाती है। जिसमें हर माह कार्यों की प्रगति के आधार पर समीक्षा करते हुए रैंकिंग जारी की जाती है। डीएम लगातार जिले की रैंकिंग सुधारने के लिए अधिकारियों को हिदायत दे रही हैं, लेकिन इसके बाद भी रैंकिंग में गिरावट दर्ज हुई है। मई माह से जहां जिले की रैंक 51 थी, वहीं जून माह में लुढ़ककर 59 पहुंच गई है। राजस्व की रैंकिंग में चार अंकों का सुधार हुआ है। मई माह के 44 रैंक के सापेक्ष जून में राजस्व की रैंकिंग 40 पहुंच गई है। वहीं विकास विभाग के मई माह में 58वीं रैंक के सापेक्ष जून में 11 अंक बढ़कर 69 पहुंच गई। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने सभी संबंधित अधिकारियों को रैंक में सुधार की चेतावनी दी है। रैंक में सुधार न होने पर उन्होंने कार्रवाई के लिए भी चेताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed