फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The district's electricity will improve with Rs 5.25 crore, 13 new power stations will be built.

Amroha News: सवा पांच करोड़ रुपये से सुधरेगी जिले की बिजली, 13 नए बिजलीघर बनेंगे

Tue, 11 Nov 2025 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 11 Nov 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
The district's electricity will improve with Rs 5.25 crore, 13 new power stations will be built.
अमरोहा। आने वाली गर्मियों से पहले जिले की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारी है। इसके लिए बिजली विभाग सवा पांच करोड़ रुपये खर्च करेगा। करीब 2.29 करोड़ से 13 नए बिजलीघर बनाने की तैयारी है तो 2.88 करोड़ से अमरोहा, गजरौला, नौगांवा सादात और हसनपुर क्षेत्र में जर्जर बिजली की लाइनों को दुरुस्त किया जाएगा। करीब 72 किलोमीटर लंबी बिजली लाइन बदली जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी कामों को 31 मार्च से पहले पूरा करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन




बिजली विभाग 103 बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाने की तैयारी में है। बिजली विभाग के अफसरों का दावा है कि आने वाले गर्मी के मौसम से पहले बिजलीघरों का निर्माण व क्षमतावृद्धि का काम पूरा कर लिया जाएगा। बिजनेस प्लान के तहत बिजलीघरों के निर्माण पर 49.96 लाख और क्षमतावृद्धि पर 1.89 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा विभाग ने शहरी-ग्रामीण इलाकों की आपूर्ति में सुधार की कवायद भी कर रहा है।
विज्ञापन


ओवरलोड से गर्मी के मौसम में बिजली कटौती व लंबे पावरकट से लोगों को निजात दिलाई जाएगी। इसके तहत चारों उपखंडों की आपूर्ति से जुड़े बिजलीघरों की ओवरहेड व अंडरग्राउंड नई लाइनें बिछाने, ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमतावृद्धि करने व नए बिजलीघरों का निर्माण किया जाएगा। ताकि शहरी-ग्रामीण इलाकों में निर्बाध आपूर्ति की जा सके। इसके लिए अमरोहा, नौगांवा सादात, गजरौला और हसनपुर उपखंडों के तहत 11/.04 केवी क्षमता के 13 नए बिजलीघरों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके निर्माण पर विभाग 49.96 लाख रुपये खर्च होगा। इसके अलावा आपूर्ति में सुधार के लिए 11/.04 केवी क्षमता के 103 बिजलीघरों की क्षमतावृद्धि भी की जाएगी। इस पर 1.89 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत विभाग लाइनों के जर्जर तारों को बदलने, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करने और नए बिजलीघरों का निर्माण व उनकी क्षमता वृद्धि करने का काम भी होगा। ताकि शहरी-ग्रामीण इलाकों में निर्बाध आपूर्ति की जा सके।

लोगों को ट्रिपिंग से मिलेगी निजात

उपभोक्ताओं को खासकर गर्मियों के सीजन में होने वाली बार-बार की ट्रिपिंग से निजात मिलेगी। कवायद में अमरोहा, गजरौला, नौगावां सादात और हसनपुर समेत चारों उपखंडों में जर्जर हालत को 33 व 11 केवी लाइनों को विभाग दुरुस्त कराएगा। चारों उपखंडों में कुल 72 किमी लंबी नई लाइनों के सुदृढीकरण पर विभाग 2.88 करोड़ रुपये खर्च करेगा।



पांच बिजलीघर आदर्श उपकेंद्रों के रूप में किए जाएंगे विकसित

पश्चिमांचल ने शतप्रतिशत निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए कलक्ट्रेट, डबल नाइन, हसनपुर टाउन, बछरायू टाउन और धनौरा टाउन को सफल स्टोरी में शामिल किया है। इन उपकेंद्रों पर 53 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। एटीएंडसी लास को कम करने के लिए सभी उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे जिनके मीटर खराब हैं, उन्हें बदला जाएगा।

इसके अलावा राजस्व वसूली को शतप्रतिशत करने, नए कनेक्शन तुरंत देने और लाइन लास को कम करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों के घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए नए केबल भी डाले जाएंगे। इस योजना के सफल होने पर संबंधित एसडीओ को सम्मानित किया जाएगा। लाइनलास व बकाया राजस्व को मिलाकर एग्रीगेट टेक्निकल एंड कामर्शियल लास का नाम दिया गया है। एटीएंडसी को खत्म करने के लिए पांचों उपकेंद्रों का चयन किया गया है।




बिजलीघरों के निर्माण और क्षमतावृद्धि के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। अगले साल गर्मी के सीजन से पहले बिजलीघरों के निर्माण व क्षमतावृद्धि का काम पूरा कर लिया जाएगा। -संजय कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed