फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The district will soon get 10 MBBS doctors

Amroha News: जिले को जल्द मिलेंगे 10 एमबीबीएस डॉक्टर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
The district will soon get 10 MBBS doctors
अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही संविदा पर 10 एमबीबीएस डॉक्टर मिलेंगे। हालांकि, जनपद में एमबीबीएस डॉक्टर के 20 पद खाली हैं, लेकिन भर्ती केवल 10 की होगी। इसके लिए डॉक्टरों की तरफ से आवेदन किया जा चुके हैं। जिला स्तर पर डॉक्टर के इंटरव्यू होंगे। इसके लिए डीएम के निर्देशन में कमेटी का गठन किया जा चुका है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि जिले में मेडिकल ऑफिसर, जनरल फिजिशियन, फिजिशियन के 20 पद खाली चल रहे हैं। मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से संविदा पर एमबीबीएस चिकित्सकों की भर्ती के निर्देश मिले हैं। जनपद में 20 पदों के सापेक्ष 10 डॉक्टरों की तैनाती करनी है। इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 20 सितंबर तक कॉल लेटर प्रेषित किया जाएगा। इसके बाद 21 से 22 सितंबर तक जिला वॉक इन इंटरव्यू प्रक्रिया होगी। इसके बाद जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा अभ्यर्थियों का अनुमोदन होगा। जबकि, 30 सितंबर को डॉक्टर को उनका ऑफर लेटर दिया जाएगा। सीएमओ के मुताबिक दस डॉक्टरों की तैनाती होने के बाद कुछ राहत मिलेगी। इन डॉक्टरों की तनख्वाह एक लाख रुपये माह होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article