फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The development of the municipality happened under the guidance of the Urban Development and Energy Minister: Shashi

नगर विकास व ऊर्जा मंत्री के मार्गदर्शन में हुआ पालिका का विकास : शशि

Wed, 11 Jun 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 11 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The development of the municipality happened under the guidance of the Urban Development and Energy Minister: Shashi
अमरोहा। पालिकाध्यक्ष शशि जैन ने नगर की विद्युत व्यवस्था को बेहतर किए जाने और शहर के विकास के रुके हुए कार्यों को दोबारा शुरू किए जाने की मांग को लेकर एके शर्मा मंत्री नगर विकास एवं ऊर्जा से मुलाकात की। मंत्री ने जल्द ही विकास कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष शशि जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में मंत्री नगर विकास व ऊर्जा द्वारा प्रदेश के नगरीय निकायों के विकास एवं उत्थान के लिए अनेक कार्य कराए जा रहे हैं। अमरोहा पालिका में लिगेसी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना, घरेलु अथवा व्यवसायिक शौच, टैंक मल, गाद के वैज्ञानिक पद्धति से ट्रीटमेंट के लिए 32 केएलडी, फेकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत 5 एमआरएफ सेंटर की स्थापना, वंदन योजना में प्राचीन तीर्थ स्थल श्री वासुदेव तीर्थ के चयन उपरांत प्राप्त धनराशि से जीर्णोद्धार कराया है। बड़े नगरों की तर्ज पर कल्याण मंडप की स्थापना, नगर के विभिन्न चौक चौराहों का जीर्णोद्धार कराया है। हर घर जल, हर गली रौशन, पार्कों, ओपन जिम की स्थापना करना है। जल निकासी के लिए विभिन्न छोटे बड़े नाले-नालियों का निर्माण, नगर की सफाई व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन, पालिका संसाधनों में बढ़ोत्तरी, नगरीय सौंदर्यकरण आदि अनेकों कार्य पालिका में हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर पालिका के सीमा विस्तार से लेकर अमरोहा को उन्नत, सुंदर व स्वच्छ बनाने की मुहिम मंत्री एके शर्मा की ही देन है। इसके साथ ही अमरोहा नगर की वर्षो पुरानी जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए नगर के कांठ रोड से बान नदी की ओर जाने वाले नाले का कार्य, जो काफी समय से बंद हैं, को पुनः निर्माण कराए जाने की मांग की। रायपुर कलां के मोहल्ला उक्सी में प्राचीन शिव मंदिर का चयन वंदन योजना में कर प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार कराए जाने और नगरीय सौंदर्यकरण में विभिन्न पार्क, सड़कों का निर्माण, नगरीय पेयजलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट समेत विभिन्न मांगे की गई। नगर की विद्युत व्यवस्था बेहतर किए जाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed