{"_id":"6859b07eae2093d89804aea1","slug":"the-department-handed-over-a-bill-of-rs-126-lakh-the-forum-cancelled-it-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-142341-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विभाग ने थमा दिया 1.26 लाख का बिल, फोरम ने किया निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विभाग ने थमा दिया 1.26 लाख का बिल, फोरम ने किया निरस्त
Tue, 24 Jun 2025 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पूरा बिल जमा होने के बाद विभाग ने पुराने मीटर में यूनिट स्टोर बताकर कारोबारी को 1.26 लाख का बिल जारी कर दिया। समाधान न होने पर पीड़ित ने उपभोक्ता फोरम की शरण ली। उपभोक्ता फोरम ने जारी किए गए 126522 लाख रुपये के बिल को निरस्त कर दिया। साथ ही बिजली विभाग को परिवाद व्यय के रूप में पांच हजार रुपये मेडिकल स्टोर संचालक को देने की निर्देश दिए हैं।
मंडी धनौरा के मोहल्ला चामुंडा निवासी राजीव कुमार के घर पर दो किलोवाट का बिजली कनेक्शन है। 18 नवंबर 2022 को उन्होंने 3419 रुपये का बिल जमा कर रशीद प्राप्त कर ली थी। इसके बाद उनका विद्युत मीटर खराब हो गया।
उन्होंने बिजली अधिकारियों से इसकी शिकायत की तो विभाग ने उनका मीटर बदल दिया। बाद में उन्होंने ऑनलाइन चेक किया तो पता चला बिजली विभाग ने 126552 रुपये का बिल दर्शाया है।
विज्ञापन
भारी भरकम बिल को देखकर मेडिकल स्टोर संचालक राजीव कुमार के होश उड़ गए। उन्होंने मामले की शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा, उन्होंने 26 जून 2023 को बिजली विभाग को नोटिस भेजा, जिसका विभागीय अधिकारियों ने जवाब नहीं दिया और उनका बिजली का बिल दुरुस्त नहीं किया।
मेडिकल कारोबारी ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की शरण ली। उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष रमाशंकर सिंह और महिला सदस्य अंजू रानी दीक्षित ने बिजली विभाग के अधिकारियों को तलब कर लिया। बिजली विभाग में तर्क दिया कि शिकायतकर्ता राजीव कुमार का विद्युत कनेक्शन कमर्शियल श्रेणी का है, जबकि उन्होंने इस तथ्य को छिपाकर आवासीय श्रेणी का कनेक्शन लिया है। साथ ही यह भी तर्क रखा कि राजीव कुमार कनेक्शन का उपयोग अस्पताल चलाने के लिए करते हैं। उनके घर का मीटर खराब होने के कारण उतर गया था। मीटर चेक करने पर 13566 की यूनिट स्टोर पाई गईं, जिसका राजीव कुमार ने भुगतान नहीं किया।