{"_id":"5eb9aa8a8ebc3e90233f0b93","slug":"the-death-of-the-elderly-fell-due-to-thunderstroms-jpnagar-news-mbd348793635","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश में छप्पर के नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश में छप्पर के नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
अमरोहा। रविवार को बेमौसम आंधी-बारिश ने जमकर कहर बरपाया। आंधी के चलते गिरे छप्पर के नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। एसडीएम ने भी मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रशासन ने मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी है।
यह घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कालका वाली डगरोली हुई। यहां पर मजदूर प्रसादी (70) का परिवार रहता है। प्रसादी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। घर के नाम पर एक कमरा और उसके आगे छप्पर पड़ा हुआ था। रविवार की प्रसादी छप्पर के नीचे सोए हुए थे, तभी अचानक आंधी-बारिश आ गई और छप्पर के गिर गया। इसके नीचे दबकर बुजुर्ग प्रसादी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजनों उन्हें लेकर हसनपुर में एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते वक्त बुजुर्ग ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर घर लौट आए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गई। एसडीएम विजय शंकर और नायब तहसीलदार ने मुआयना किया। परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीएम विजय शंकर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है, जिससे परिवार को सरकार से आर्थिक मदद मिल सके।