फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The dead body of a youth who drowned in the Bahe river was found two days ago.

Amroha News: दो दिन पहले बाहे नदी में डूबे युवक का शव मिला

Tue, 29 Aug 2023 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 29 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a youth who drowned in the Bahe river was found two days ago.
मंडी धनौरा (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव शेरपुर में बाहे नदी में डूबे बछरायूं के गांव मलेशिया निवासी सुनील (27) का शव 36 घंटे के बाद घटनास्थल से एक किमी दूर मिल गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव मलेशिया निवासी सुनील पुत्र सतपाल सिंह शनिवार को शेरपुर गांव में रिश्तेदार के यहां गया था। वह दोस्त के साथ बाढ़ का पानी देखने के लिए बिसावली की ओर चला गया। वहां पर कपड़ों पर मिट्टी लगने पर वह बाहे नदी में कपड़े धोने लगा। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह बाहे नदी में समा गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बाढ़ का पानी कम होने पर सोमवार की सुबह ग्रामीणों को घटनास्थल एक किलोमीटर की दूरी पर सुनील का शव एक गड्ढे में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed