फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The condition of Kripal, Hemraj and Dharam Singh, injured in the leopard attack, is improving

Amroha News: तेंदुए के हमले में घायल कृपाल, हेमराज और धर्म सिंह की हालत में सुधार

Tue, 10 Jun 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 10 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The condition of Kripal, Hemraj and Dharam Singh, injured in the leopard attack, is improving
अमरोहा। तेंदुए के हमले में घायल छह लोगों में से कृपाल, हेमराज व धर्म सिंह की हालत में सुधार है। जबकि, कोविन, अरविंद और हेतराम सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों के गहरे घावों को भरने में लंबा समय लगेगा। डॉक्टर घायलों के उपचार में कोई लापरवाही नहीं बरत रहे। सभी को एक वार्ड में शिफ्ट किया गया है। उधर, घायलों को देखने उनके रिश्तेदार और परिचित पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह खेतों में काम कर रहे कुतुबपुर हमीदपुर गांव के किसानों पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। एक-एक कर तेंदुए के निशाने पर आकर छह लोग घायल हो गए थे। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से तेंदुए को इस हद तक पीटा था कि उसकी मौज हो गई थी। घटना के बाद रविवार को वन विभाग और पुलिस ने तेंदुए की हत्या में नामजद तीन लोगों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पहले कोविन पर किया था हमला
तेंदुए ने सबसे पहले टमाटर तोड़ रहे किसान कोविन पर हमला किया था। इसके बाद हेतराम व बचाव में आए कृपाल सिंह को भी तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। जबकि, तेंदुए ने अरविंद, हेमराज व धर्म सिंह को भी बुरी तरह जख्मी कर दिया था। तेंदुए के हमले में घायल सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का इलाज शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
तेंदुए के हमले में घायल कृपाल सिंह, हेमराज और धर्म सिंह की हालत में सुधार है। जबकि हेतराम सिंह, कोविन और अरविंद की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों के चेहरे और गर्दन पर गहरे घाव हैं। जिन्हें भरने में थोड़ा समय लगेगा। उन्होंने बताया कि कृपाल, हेमराज और धर्म सिंह की जल्दी छुट्टी कर दी जाएगी। - डॉ. चरन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article