फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The committee can hand over the children to their families today

Amroha News: बच्चों को आज परिजनों के सुपुर्द कर सकती है समिति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The committee can hand over the children to their families today
अमरोहा। बहराइच और लखीमपुर के चार बच्चों को अमरोहा में लाकर बेचने के मामले में बाल कल्याण समिति ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए थे। बच्चों से कार्य कराया जाना किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम में वर्णित प्रावधानों के अधीन कानूनन अपराध है। लिहाजा मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं, आज परिजनों के पहुंचने पर बच्चों को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

चार सितंबर को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अतुलेश भारद्वाज को देहात थानाक्षेत्र के कालीलेट पट्टी गांव में चार बच्चों के खरीद-फरोख्त की सूचना मिली थी। जिसके बाद अतुलेश भारद्वाज, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रभारी, संरक्षण इकाई के कर्मचारी व सपोर्ट पर्सन के अलावा एएचटीयू और देहात पुलिस को लेकर गांव पहुंचे और एक घर से चार बच्चों को बरामद किया। सभी की उम्र 10 से 15 साल है। पूछताछ के दौरान सामने आया था कि इन बच्चों को बहराइच का रहने वाला मुकेश लेकर आया था।
विज्ञापन

बरामद हुए चार बच्चों का सौदा 30 हजार रुपये में किया था। दो बच्चों का सौदा चककालीलेट पट्टी गांव निवासी महिला से हुआ था जबकि दो को किसी दूसरे गांव भेजने की तैयारी थी। इनमें दो बच्चे लखीमपुर के रहने वाले हैं जो तहेरे-चचेरे भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दो बहराइच के हैं जो ममेरे-फुफेरे भाई है। शुक्रवार को बाल कल्याण समिति ने बच्चों को मेडिकल कराया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अतुलेश भारद्वाज ने बताया कि परिजनों के पहुंचने आज बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed