{"_id":"669c3acfcb67a9928c037bc4","slug":"the-cleaning-workers-son-threatened-to-kill-eo-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-122446-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सफाई कर्मी के बेटे ने दी थी ईओ को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सफाई कर्मी के बेटे ने दी थी ईओ को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका ईओ डॉ. बृजेश कुमार को सफाई कर्मचारी के बेटे ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके लिए उसने अपने दोस्त के मोबाइल का इस्तेमाल किया था, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जिस मोबाइल से धमकी दी गई थी, उसे भी जब्त कर लिया गया है।
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड दस गुलड़िया और वार्ड चार दुर्गापुर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया था। इस दौरान अनुपस्थित मिले 12 ठेका सफाई कर्मचारी के खिलाफ सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए थे। वार्ड दस के सफाई नायक को निलंबित कर दिया था।
शुक्रवार की सुबह करीब 11:40 पर ईओ डॉ. बृजेश कुमार के फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम नहीं बताया और गाली गलौज करने लगा। कहा तू कर्मचारियों को बहुत परेशान कर रहा है। मैं अभी जेल से छूट कर आया हूं.. तुझे गोली मार दूंगा। ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने कार्रवाई की जद में आए सफाई कर्मचारियों में से ही किसी कर्मचारी की हरकत बताते हुए नगर कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने उस नंबर को ट्रेस किया, जिससे धमकी दी गई थी। जिसके बाद मोहल्ला कुरैशी वाल्मीकि बस्ती के रहने वाले प्रदीप और अशोक को गिरफ्तार किया गया। दोनों दोस्त हैं। सीओ के मुताबिक प्रदीप ने अपने दोस्त अशोक के फोन से ईओ को धमकी दी थी। आरोपी प्रदीप के भाई कुलदीप, दीपक और पिता लकी चंद भी सफाई कर्मचारी हैं।