फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The body of the youth was thrown after killing him, a rope was found tied around his neck

Amroha News: युवक की हत्या कर शव फेंका, गले में बंधी मिली रस्सी

Tue, 12 Aug 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 12 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
The body of the youth was thrown after killing him, a rope was found tied around his neck
हसनपुर के गांव भूत खदेड़ी में युवक की हत्या के बाद घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़। संवाद - फोटो : संवाद
हसनपुर (अमरोहा)। गांव भूतखदेड़ी के पास अतरासी मार्ग के किनारे बाजरे के खेत में सोमवार सुबह नौ एक शव मिला। इसकी शिनाख्त दस घंटे बाद संभल के बहजोई थानाक्षेत्र के गांव पंवासा निवासी आशीष (23) के रूप में हुई। मृतक के गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई है। युवक जागरण पार्टी में नृत्य कलाकार था। परिजनों के मुताबिक आशीष रविवार रात घर से गजरौला क्षेत्र में पैसे लेने के लिए गया था। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

गांव भूतखदेड़ी के लोगों ने सोमवार सुबह करीब नौ बजे अतरासी मार्ग के किनारे बाजरे के खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर हसनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन

शव देखकर ऐसा लग रहा था कि उसकी हत्या कुछ घंटे पहले ही की गई है। मृतक के गले में एक प्लास्टिक की रस्सी बंधी है। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सुबूत जुटाने के निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। शिनाख्त कराने की कोशिश की गई। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों को भी खंगाला गया। देरशाम करीब दस घंटे बाद सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के बाद परिवार के लोगों ने उसकी शिनाख्त आशीष के रूप में की। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- करीब 25 वर्षीय युवक का बाजरे के खेत में शव पड़ा मिला है जिसकी पहचान संभल के युवक के रूप में हुई है। मृतक के गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी है। मामले की जांच की जा रही है। अखिलेश भदौरिया, अपर पुलिस अधीक्षक


------------------
हाथ पर गुदा है मोम-डेड व ओम, कलाई पर बंधी है राखी

गांव भूतखदेड़ी के पास खेत में मिले शव की पहचान के लिए पुलिस ने कई अहम सुराग जुटाए। उसके बाएं हाथ की कलाई पर मोम-डेड व तीन स्टार के टैटू गुदे हैं जबकि दाएं हाथ की कलाई पर ओम गुदा है। मृतक की कलाई पर राखी बंधी मिली है जबकि उल्टे हाथ में कलावा भी बंधा मिला है। जो शिनाख्त करने में सहायक बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed