फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The body of a young man who had left home five days ago was found floating in a pond

Amroha News: पांच दिन पहले घर से निकले युवक का शव तालाब में उतराता मिला

Mon, 14 Jul 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 14 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had left home five days ago was found floating in a pond
अमरोहा। पांच दिन पहले घर से निकले युवक का शव तालाब में उतराता मिला। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी और तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मोहल्ला कैलसा बाईपास में मोहम्मद आलम उर्फ छोटे का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी, चार बेटे तथा एक बेटी है। सबसे बड़ा बेटा मोहम्मद शाहनवाज (30) चालक था हालांकि अभी उसके पास कोई काम नहीं था। विवाद के चलते उसका पत्नी से तलाक हो गया था। परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम को वह दरगाह शाह विलायत जाने की बात कह कर निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। तलाशने पर कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन

रविवार दोपहर लगभग 12 बजे दरगाह के पास स्थित तालाब में एक युवक का शव उतराता देखा तो भीड़ जमा हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर भी पुलिस के साथ पहुंचे और शव को बाहर निकला। उसकी शिनाख्त मोहम्मद शाहनवाज के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर आ गए थे। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो चला था। हालांकि, वह कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन उन्होंने पारिवारिक झगड़े की बात जरूर कही है। वहीं, चर्चा यह भी है कि मोहम्मद शाहनवाज को दौरे पड़ते थे। इसी के चलते वह दरगाह पर आता रहता था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पानी में शव पड़ा होने के कारण वह फूल गया है। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं दिखाई दे रहा है। पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed