फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The body of a young man was found hanging on the day of his niece's wedding

Amroha News: भतीजी की शादी के दिन फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging on the day of his niece's wedding
सैदनगली (अमरोहा)। गांव दमगड़ी निवासी चंद्र किशोर (36) का शव सुबह के समय घर से करीब 200 मीटर दूर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शुक्रवार को ही उनकी भतीजी की बरात आनी थी। पत्नी के मुताबिक मामूली कहासुनी के बाद वह घर से निकल गए थे। वहीं, मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, परिवार में मौत होने से दोपहर करीब तीन बजे बरात आई और रस्म अदायगी कर दुल्हन को विदा कर दिया गया।
विज्ञापन

सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव छोटी दमगड़ी निवासी चंद्र किशोर (36) खेती करते थे। बृहस्पतिवार को उनकी भतीजी का लगन गया था। शुक्रवार को बरात आनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। नाच-गाना भी चल रहा था। बृहस्पतिवार को घर पर कुछ रिश्तेदार भी आ चुके थे। पंडाल भी लग चुका था। अगले दिन बरात के स्वागत की तैयारी चल रही थी। परिजनों के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर रात चंद किशोर की पत्नी से कहासुनी हो गई थी। पत्नी ने बताया कि कहासुनी के बाद वह घर से निकल गए थे।
विज्ञापन

सुबह के समय घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक के पेड़ से चंद्र किशोर का शव लटका मिला। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। परिजनों भी मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की मां का कहना है कि बेटे की मौत का जिम्मेदार जो भी हो। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से परिजनों में शोक का माहौल है। मृतक की भतीजी की शुक्रवार सुबह को गांव में बरात आनी थी, लेकिन चाचा की मौत से घर में चल रहीं शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मौत का कारण क्या है। इसके बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दोपहर तीन बजे आई बरात, सादगी से हुईं शादी की रस्में

गांव छोटी दमगड़ी में चंद्रकिशोर की मौत की घर में चल रही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शुक्रवार सुबह के समय मृतक चंद्र किशोरी की भतीजी की बरात आई थी। लेकिन, मौत होने की सूचना वर पक्ष को सुबह ही मिल गई थी। इस पर वर पक्ष की भी सभी तैयारियां गम में बदल गईं। बताते हैं कि दोपहर करीब तीन बजे बरात पहुंची। इसके बाद सादगी से रस्में अदा कराई गई और दुल्हन की विदाई की गई।


कमरे में बीयर की बोतल को लेकर हुई थी कहासुनी
परिजनों के मुताबिक मृतक चंद्र किशोर की पत्नी से कमरे में पड़ी बीयर की बोतलों को लेकर कहासुनी हुई थी। चंद्र किशोर की पत्नी का कहना है कि मेहमानों ने बीयर का सेवन किया था। खाली बोतलें कमरे में ही पड़ीं थी। चंद्र किशोर खाली बीयर की बोतलें कमरें में देखी तो वह गुस्सा हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed