{"_id":"67a3c2e0e880663d7a091f17","slug":"the-body-of-a-madrasa-student-who-had-gone-to-irrigate-the-field-was-found-murder-suspected-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-133743-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खेत पर सिंचाई करने गए मदरसे के छात्र का मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खेत पर सिंचाई करने गए मदरसे के छात्र का मिला शव, हत्या की आशंका
Thu, 06 Feb 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
खेत पर फसल की सिंचाई करने गए मदरसे के छात्र शाहनवाज (18) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। खेत में ही उसका शव पड़ा मिला। शरीर पर चोट जैसे निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और करंट लगने से मौत होने की बात कही है।
शाहनवाज हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कलां निवासी किसान आस मोहम्मद का बेटा था। शाहनवाज मदरसे में पढ़ाई करता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात आस मोहम्मद बेटे शाहनवाज के साथ खेत पर गेहूं और सरसों की फसल की सिंचाई करने गए थे। देर रात आस मोहम्मद बेटे शाहनवाज को खेत पर छोड़कर घर आ गए थे। बुधवार सुबह वह खेत पर गए तो वहां शाहनवाज का शव पड़ा मिला। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
सूचना पर हसनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार और सीओ दीप कुमार पंत ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। शाहनवाज चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि प्रथम दृष्टतया करंट से मौत की बात सामने आ रही है। फिर भी शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।