फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The body of a class eight student was found hanging

Amroha News: फंदे पर लटका मिला कक्षा आठ के छात्र का शव

Sat, 15 Feb 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 15 Feb 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The body of a class eight student was found hanging
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

नगर में कक्षा आठ के छात्र ने घरेलू कलेश में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र को फंदे पर लटका देख परिजन सहम गए। हालांकि, परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

नगर के एक मोहल्ले में व्यापारी का परिवार रहता है। उन्होंने अपने छोटे भाई का बेटा गोद लिया था, जो अब 15 वर्ष का हो चुका था। वह नगर के निजी विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ता था। शुक्रवार सुबह को छात्र ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक छात्र के बाहर न आने पर परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो छात्र फंदे से लटका था। जिसे देखकर परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और निजी चिकित्सक को दिखाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ दीप कुमार पंत ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed