फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The bike rider hit the dumpling seller standing outside the house, died

Amroha News: घर के बाहर खड़े पकौड़ी विक्रेता को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
The bike rider hit the dumpling seller standing outside the house, died
हसनपुर (अमरोहा)। घर के बाहर खड़े पकौड़ी विक्रेता को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस शव का पंचनामा भरने की तैयारी कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर माफी निवासी सतीश सैनी (28) पुत्र चंद्रपाल सैनी सोमवार की रात करीब 8:30 अपने घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान गांव के ही युवक ने बाइक से जोरदार टक्कर मार दी। परिजन घायल अवस्था में सतीश को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सतीश गांव में ही पकौड़ी की दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक ने अपने पीछे एक बेटा और पत्नी को छोड़ा है। पुलिस शव का पंचनामा भरने की तैयारी कर रही है। कोतवाली में तैनात अपराध निरीक्षक जितेंद्र बालियान का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed