{"_id":"687bf5da483f21798e02279e","slug":"the-anthem-of-guru-jambheshwar-university-was-presented-as-a-gift-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-144117-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गुरु जंभेश्वर विवि का कुलगीत उपहार स्वरूप किया भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गुरु जंभेश्वर विवि का कुलगीत उपहार स्वरूप किया भेंट
Sun, 20 Jul 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जेएसएच पीजी कॉलेज का एक शिष्ट मंडल प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सचिन माहेश्वरी से मिला और विश्वविद्यालय कुलगीत उपहार स्वरूप भेंट किया।
जेएस हिन्दू पीजी कॉलेज अमरोहा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरविंद कुमार द्वारा लिखित गीत को कुलगीत के रूप में मान्यता मिली है। कुलपति ने गीत की सराहना करते हुए रचयिता डॉ. अरविंद कुमार को बधाई दी। साथ ही उन्होंने शिष्ट मंडल में सम्मिलित शिक्षकों को तेजी से प्रगति की ओर गतिमान विश्वविद्यालय के आगामी लक्ष्य बताते हुए सक्रिय भागीदारी पूर्वक विकास में योगदान हेतु प्रेरित किया तथा सुझाव भी दिए। प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने कुलपति को प्रवेश प्रक्रिया तथा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना, युवा महोत्सव आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम, रोवर्स रेंजर्स व खेल आदि से संबंधित उलब्धियों के बारे में भी बताया।
-- -- -- -- -- -