फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The aluminium businessman was murdered to take revenge for the assault

Amroha News: मारपीट का बदला लेने के लिए की थी एल्युमीनियम कारोबारी की हत्या

Thu, 11 Sep 2025 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 11 Sep 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
The aluminium businessman was murdered to take revenge for the assault
हसनपुर। उझारी में हुई एल्युमीनियम कारोबारी जीशान की हत्या की गुत्थी को पुलिस सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी बिलाल को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

छह सितंबर को सैदनगली थानाक्षेत्र के उझारी से इकोंदा रोड पर एक बंद पड़ी मेंथा फैक्टरी के पास उझारी निवासी जीशान अहमद (30) का शव मिला था। पास ही तालाब में जीशान की बाइक मिली थी। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने उझारी के बिलाल पर हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बिलाल व जीशान के बीच करीब चार माह पहले विवाद हुआ था। हालांकि, उस समय विवाद सुलझ गया था। वहीं, घटना के एक दिन पहले पांच सितंबर को जीशान ने बिलाल के साथ गाली-गलौज व मारपीट की थी। योजना के मुताबिक बिलाल मामले में समझौता करने की बात कहकर जीशान को इकोंदा रोड पर बंद पड़ी मेंथा फैक्टरी के पास ले गया था। वहां दोनों ने पहले शराब पी जब जीशान को नशे हो गया तो बिलाल ने लोहे के पाइप से जीशान के सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बिलाल ने जीशान की बाइक को तालाब में फेंक दिया और हत्या में इस्तेमाल किया गया पाइप झाड़ियों में छिपा दिया था। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से बिलाल को बुधवार को ढबारसी रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का पाइप भी बरामद किया है। पुलिस फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
हत्यारोपी बोला, नहीं मारता तो जीशान मुझे मार देेता
हसनपुर। कारोबारी जीशान के हत्यारोपी बिलाल ने पूछताछ में कहा कि यदि, मैं जीशान को नहीं मारता तो वह मुझे मार देता। उसने जान से मारने की धमकी दी थी। विवाद की शुरुआत करीब चार माह पहले हुई बिलाल की शादी से शुरू हुई थी। पुलिस पूछताछ में बिलाल ने बताया कि उसके मंढे के कार्यक्रम में डीजे बज रहा था। इस दौरान जीशान से कहासुनी हो गई थी। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। हालांकि मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। तभी से जीशान और बिलाल के बीच तनातनी शुरू हो गई। हत्या से एक दिन पहले भी दोनों के बीच मारपीट की घटना हुई। इससे पहले दोनों अच्छी दोस्ती थी। दोस्ती का फायदा उठाते हुए बिलाल ने जीशान की हत्या की योजना बनाई। फोन पर जीशान को बुलाकर उससे समझौता करने की बात की। सीओ ने बताया कि पहले जीशान को शराब पिलाई जब उसे नशे हो गया तो बिलाल ने उसके सिर में ताबड़तोर वार कर हत्या कर दी।
साउथ की फिल्मों में प्रयोग होने वाला हथियार बनवाया

जीशान की हत्या में इस्तेमाल हथियार को आम हथियार नहीं था, वह साउथ की फिल्मों में अक्सर इस्तेमाल होते देखा जाता है। एक लोहे की रोड में साइकिल का चैन की चरकी का बेल्ड कराकर हथियार बनवाया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आला कत्ला हथियार भी बरामद कर लिया।




नहीं मिला जीशान का मोबाइल

जीशान हत्याकांड का खुलासा भले ही हो हो गया है लेकिन अभी तक जीशान का मोबाइल नहीं मिल पाया है। थाना प्रभारी विकास सहरावत ने बताया कि हत्यारोपी बिलाल ने हत्या के बाद जीशान के मोबाइल को तालाब में फेंक दिया था, तालाब में तलाश करने की कोशिश की, लेकिन मिल पाया। तालाब में दलदल जैसी स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed